Desh

13 फरवरी: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है…

Punjab Assembly Elections : अमित शाह की लुधियाना में रैली आज, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

महानगर के ऐतिहासिक दरेसी मैदान में भाजपा प्रत्याशियों के हक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रैली करने के लिए पहुंच रहे हैं। जिसके लिए पुलिस की तरफ से सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर दिए गए हैं। 

यहां पढ़ें पूरी खबर…

UP Assembly Elections : आज अखिलेश और स्वतंत्र देव सिंह हाथरस में, कल आएंगे सीएम योगी

विधानसभा चुनाव के मतदान की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार में और ताकत झोंक दी है। कई दलों के स्टार प्रचारक अब अपने प्रत्याशियों के पक्ष में हवा बनाने के लिए यहां आ रहे हैं। इससे जिले का सियासी तापमान और बढ़ जाएगा। इसका सिलसिला रविवार से शुरू हो जाएगा। इसे लेकर तैयारी शुरू कर दी गई हैं।

यहां पढ़ें पूरी खबर…

राम रहीम को फरलो: आज लाइव हो सकता है डेरामुखी का सत्संग, सफाई के साथ पेंटिंग भी शुरू

डेरामुखी को फरलो मिलने के बाद अनुयायी उनका सिरसा डेरे में आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि अधिकारिक तौर पर अभी डेरामुखी का सिरसा आने का कोई कार्यक्रम निर्धारित होने की सूचना नहीं है लेकिन रविवार को होने वाली नामचर्चा को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। 

यहां पढ़ें पूरी खबर…

Assembly Elections 2022: यूपी की 55 और उत्तराखंड, गोवा की सभी सीटों पर थमा प्रचार, पार्टियों ने की ताबड़तोड़ सभाएं, 14 फरवरी को होगा मतदान

उत्तर प्रदेश में दूसरे चरण की 55 सीटों और उत्तराखंड एवं गोवा की सभी विधानसभा सीटों के लिए चुनाव प्रचार शनिवार शाम पांच बजे थम गया। इन क्षेत्रों में प्रचार के आखिरी दिन सभी राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंकी। उत्तराखंड और गोवा में आम आदमी पार्टी भी दम-खम से चुनाव लड़ रही है। इस चरण में तीनों राज्यों की कुल 165 सीटों पर 1519 प्रत्याशी मैदान में हैं।

यहां पढ़ें पूरी खबर…

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
%d bloggers like this: