Desh

SP Candidate List UP: सपा की पहली सूची में 31 मुस्लिम और 11 महिलाओं को टिकट, अखिलेश ने छोटे दलों को दिया अपना चुनाव चिह्न

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Mon, 24 Jan 2022 09:10 PM IST

सार

सपा ने योगी सरकार में मंत्री रहे धर्म सिंह सैनी समेत कई दलबदलुओं को भी टिकट दिया है। पार्टी की ओर टिकट पाने वालों में बसपा से सपा में आए सात नेता हैं। वहीं, कांग्रेस से सपा में आए नौ दलबदलू भी टिकट पा गए हैं। धर्म सिंह सैनी समेत भाजपा से सपा में दो नेताओं को टिकट मिला है।

शिवपाल यादव व अखिलेश यादव
– फोटो : अमर उजाला

ख़बर सुनें

सपा उम्मीदारों की पहली सूची जारी कर दी है। 159 उम्मीदवारों की लिस्ट में सबसे पहला नाम सपा प्रमुख अखिलेश यादव का है । अखिलेश  करहल सीट से चुनाव लड़ेंगे। सपा की पहली सूची में 31 मुस्लिमों को टिकट मिला है। वहीं, नौ महिलाएं भी इस सूची में शामिल हैं। सपा ने छोटे दलों को अपना चुनाव चिह्न दिया है। इनमें प्रसपा प्रमुख शिवपाल यादव के साथ ही महान दल भी शामिल है। महान दल के प्रमुख केशव देव मौर्य की बेटी सुमन मौर्य फर्रुखाबाद से सपा के चुनाव चिह्न पर चुनाव लड़ेंगी। 

कैराना से नाहिद हसन को टिकट, भाजपा ने साधा निशाना
 कैराना से पार्टी ने मौजूदा विधायक नाहिद हसन को टिकट दिया है। नाहिद इस वक्त गैंगस्टर एक्ट में जेल में हैं। नाहिद पर कैराना में पलायन कराने का आरोप है। नाहिद के जेल जाने के बाद उनकी बहन इकरा हसन ने एतिहातन पर्चा भरा था। नाहिद का पर्चा आज ही वैध घोषित किया गया है। वहीं, दूसरी ओर भाजपा ने नाहिद को टिकट देने पर सपा पर निशाना साधा है। उत्तर प्रदेश भाजपा की ओर से ट्वीट किया गया कि नाहिद हसन, असलम अली जैसे दागी उम्मीदवारों को टिकट देकर अखिलेश फिर से राज्य में दंगा कराने और तुष्टिकरण की राजनीति को हवा देना चाहते हैं, इस वजह से उनका पाकिस्तान प्रेम उछल-उछल कर बाहर आ रहा है।

दलबदलुओं को भी मिला टिकट
सपा ने योगी सरकार में मंत्री रहे धर्म सिंह सैनी समेत कई दलबदलुओं को भी टिकट दिया है। पार्टी की ओर टिकट पाने वालों में बसपा से सपा में आए सात नेता हैं। वहीं, कांग्रेस से सपा में आए नौ दलबदलू भी टिकट पा गए हैं। धर्म सिंह सैनी समेत भाजपा से सपा में दो नेताओं को टिकट मिला है।

159 उम्मीदवारों में 9 महिलाएं और 31 मुस्लिम
सपा ने 159 की लिस्ट में सिर्फ 9 महिला उम्मीदवार को मैदान में उतारा है। 159 उम्मीदवारों की लिस्ट में 31 मुस्लिम उम्मीदवार शामिल हैं। इनमें सीतापुर जेल में बंद सपा सांसद आजम खान भी शामिल हैं। आज रामपुर से चुनाव लड़ेंगे। आजम के बेटे अब्दुल्ला आजम को स्वार सीट से टिकट मिला है। मुरादाबाद की कुंदरकी सीट से सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क के पोते जियाउर्रहमान को टिकट दिया गया है। जिया को टिकट मिलते ही यहां से सपा विधायक हाजी रिजवान कुरैशी बगावती तेवर दिखाने लगे हैं।

सपा उम्मीदवारों की पूरी सूची देखने के लिए यहां क्लिक करें

दो दिन पहले आईं कांग्रेस उम्मीदवार सुनीता को भी टिकट
जिन नौ महिलाओं को टिकट मिला हैं उनमें कांग्रेस से आईं कुमारी बिमलेश और सुप्रिया ऐरन भी शामिल हैं। सुप्रिया को कांग्रेस ने भी बरेली कैंट से टिकट दिया था। अब वो यहीं से सपा की उम्मीदवार होंगी। सुप्रिया बीते शनिवार को ही अपने पति पूर्व सांसद प्रवीण ऐरन के साथ सपा में शामिल हुई हैं। 2017 में चंदौसी से कांग्रेस उम्मीदवार रहीं कुमारी बिमलेश इस बार यहां से सपा उम्मीदवार होंगी। 2017 में बिमलेश को यहां से हार का सामना करना पड़ा था।

हुसैनगंज से उम्मीदवार बनाईं गईं ऊषा मौर्य भी एक साल पहले तक कांग्रेस में थीं। उन्होंने फरवरी 2021 में ही सपा की सदस्यता ली थी। उसके बाद ही वो टिकट की दावेदारों में थीं। ऊषा मौर्य पूर्व मंत्री स्वर्गीय मुन्नीलाल मौर्य की पत्नी हैं। राठ से पार्टी ने चंद्रवती को उम्मीदवार बनाया है। यहां हाल ही में कांग्रेस से सपा में आए गयादीन अनुरागी भी टिकट के दावेदार थे। गयादीन 2017 में इस सीट से हारे थे। 

महान दल के अध्यक्ष की बेटी को भी टिकट
फर्रुखाबाद से सपा ने सुमन मौर्य को टिकट दिया है। सुमन माहन दल के अध्यक्ष केशव देव मौर्य की बेटी हैं। फतेहाबाद सीट से रूपाली दीक्षित को टिकट मिला है। रूपाली आगरा के बाहुबली अशोक दीक्षित की बेटी हैं। रूपाली ने इंग्लैंड से पढ़ाई की है। 2016 में राजनीति में आई रूपाली के सपा प्रत्याशी बनने के बाद इस सीट पर मुकाबला कड़ा हो सकता है। 

स्वामी प्रसाद मौर्य के बेटे को नहीं मिला टिकट
भाजपा छोड़कर सपा में आए स्वामी प्रसाद मौर्य के बेटे को ऊंचाहार से उम्मीदवार नहीं बनाया गया है। यहां से पार्टी ने ऊंचाहार से पुराने सपा नेता मनोज पांडेय को मैदान में उतारा है। स्वामी प्रसाद जब भाजपा छोड़कर सपा में आए थे तब कहा गया था वो ऊंचाहार से अपने बेटे के लिए टिकट मांग रहे थे। टिकट की मांग पूरी नहीं होने पर उन्होंने भाजपा छोड़ दी। उस वक्त ये भी कहा गया था स्वामी प्रसाद मौर्य के बेटे को सपा ऊंचाहार से टिकट दे सकती है। हालांकि, आज आई सूची में ऐसा नहीं हुआ। 
 
विस्तार

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
%d bloggers like this: