Desh

कोरोना से मामूली राहत: कल से 27 हजार मरीज कम, 439 लोगों की मौत, सक्रिय मामले 22 लाख के पार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Mon, 24 Jan 2022 09:41 AM IST

सार

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी सोमवार (24 जनवरी) के आंकड़े के अनुसार देश में बीते 24 घंटे में 3 लाख 6 हजार 64(3,06,064) नए मामले सामने आए हैं जो कि रविवार की तुलना में 27,469 कम हैं।

देश में कोरोना के मामले
– फोटो : पीटीआई

ख़बर सुनें

देश में कोरोना का कहर लगातार जारी है। संक्रमित मरीजों की संख्या में कभी कमी तो कभी तेजी देखी जा रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी सोमवार (24 जनवरी) के आंकड़े के अनुसार देश में बीते 24 घंटे में 3 लाख 6 हजार 64(3,06,064) नए मामले सामने आए हैं जो कि रविवार की तुलना में 27,469 कम हैं। वहीं बीते 24 घंटे में लोगों की कोरोना से मौत हुई है। सबसे अधिक चिंता करने वाली बात यह है कि देश में अब भी 21 लाख से अधिक लोग (21,87,205 ) संक्रमित हैं। हालांकि इस दौरान 2 लाख, 59 हजार 168( 2,59,168) लोग स्वस्थ भी हो गए। देश में दैनिक पॉजिटिविटी रेट बढ़कर अब 17.78 फीसदी हो गई है। देश में एक्टिव केस कुल केस के 5.57 फीसदी हैं। वहीं, साप्ताहिक संक्रमण दर 17 फीसदी से ऊपर है।

कर्नाटक में कोरोना का कोहराम, इन पांच राज्यों में 60 फीसदी मामले
भारत में सबसे ज्यादा मामले कर्नाटक में आए हैं। जहां कि बीते 24 घंटे में संक्रमित मरीजों की संख्या 50 हजार से अधिक(50,210) आई है। केरल में 45,449 केस, महाराष्ट्र में 40,805 केस, तमिलनाडु में 30,580 केस  और गुजरात में 16,617 मरीज मिले हैं। इन पांच राज्यों में देश के कुल संक्रमित मरीजों की संख्या के 60.01 फीसदी मामले आए हैं। कर्नाटक में तो अकेले 16.41 फीसदी नए मामले आए हैं। 

देश में अब तक कोरोना वैक्सीन की 162.26 करोड़ खुराक लगाई गईं
देश में अब तक कोरोना वैक्सीन की 162.26 करोड़(1,62,26,07,516) खुराक लगाई जा चुकी हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार 21 जनवरी तक देश में 71.50 करोड़ से अधिक ( 71,69,95,333) कोरोना सैंपलों की जांच की जा चुकी हैं। इनमें 14,74,753 सैंपलों की जांच बीते 24 घंटों में की गई।

विस्तार

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
%d bloggers like this: