Entertainment

Social Media: फातिमा सना शेख ने शेयर की फोटो तो यूजर ने पूछा- आमिर खान से निकाह हो गया क्या?

सार

फातिमा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर के सामने आते ही उनके फैंस इस पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

फातिमा सना शेख
– फोटो : इंस्टाग्राम

ख़बर सुनें

दंगल गर्ल्स फातिमा सना शेख इन दिनों अपनी एक तस्वीर को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। दरअसल, फातिमा शेख की आमिर खान के साथ सामने आई इस तस्वीर के बाद से ही सोशल मीडिया पर काफी हलचल देखने को मिली। इस तस्वीर को देख सोशल मीडिया पर लोग कयास लगाने लगे कि बॉलीवुड के सुपरस्टार अभिनेता आमिर खान ने दंगल गर्ल फातिमा सना शेख से तीसरी शादी कर ली है।

इसी बीच अब फातिमा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर साझा की। इस तस्वीर के सामने आते ही उनके फैंस इस पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई इस तस्वीर में फातिमा सूरज की रोशनी में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।

वहीं, इस तस्वीर पर उनके फैंस मिली जुली प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक तरफ जहां कई लोग इस तस्वीर को बेहद पसंद कर रहे हैं, तो वहीं कुछ ने तो हैरान कर देने वाले सवाल ही पूछ डाले।

दरअसल, तस्वीर पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए अभिनेत्री फातिमा सना शेख से पूछ डाला कि क्या वह अभिनेता आमिर खान के साथ दूसरी शादी कर रही हैं। वहीं, ज्यादातर यूजर इस फोटो में उनकी खूबसूरती की तारीफ करते नजर आ रहे हैं।

गौरतलब है कि बीते दिनों इंटरनेट पर वायरल हुई एक तस्वीर के बाद से ही सोशल मीडिया पर फातिमा और आमिर की शादी की चर्चा तेज हो गई थी। इस तस्वीर को देख लोग कयास लगा रहे थे कि आमिर ने फातिमा के साथ तीसरा निकाह कर लिया है। हालांकि, बाद में यह साफ हो गया कि यह तस्वीर झूठी है, जिसे एडिट करके बनाया गया था।

विस्तार

दंगल गर्ल्स फातिमा सना शेख इन दिनों अपनी एक तस्वीर को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। दरअसल, फातिमा शेख की आमिर खान के साथ सामने आई इस तस्वीर के बाद से ही सोशल मीडिया पर काफी हलचल देखने को मिली। इस तस्वीर को देख सोशल मीडिया पर लोग कयास लगाने लगे कि बॉलीवुड के सुपरस्टार अभिनेता आमिर खान ने दंगल गर्ल फातिमा सना शेख से तीसरी शादी कर ली है।

इसी बीच अब फातिमा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर साझा की। इस तस्वीर के सामने आते ही उनके फैंस इस पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई इस तस्वीर में फातिमा सूरज की रोशनी में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
%d bloggers like this: