Entertainment

Sanjay Dutt: केजीएफ चैप्टर 2 से पहले कई फिल्मों में नेगेटिव रोल कर चुके हैं संजय दत्त, इस फिल्म का लुक था सबसे खतरनाक

बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकारों में से एक माने जाते हैं। फिल्मों में निभाए गए उनके किरदार आज भी लोगों के जेहन में ताजा हैं। संजय दत्त को जितनी कामयाबी एक हीरो के रूप में मिली है उतनी ही सफलता उन्होंने विलेन बनकर भी पाई है। इंडस्ट्री में बहुत कम ही ऐसे एक्टर हैं जिन्हें नेगेटिव और पॉजिटिव दोनों तरह के कैरेक्टर में लोगों ने पसंद किया है। संजय उन्हीं अभिनेताओं में से एक हैं। संजय जल्द ही ‘केजीएफ चैप्टर 2’ में नेगेटिव रोल में नजर आने वाले हैं। फिल्म में दिखाए गए उनके खतरनाक लुक की चर्चा अभी से लोगों ने शुरू कर दी है। केजीएफ 2 ही नहीं बतौर विलेन संजय दत्त ने कई ऐसी यादगार फिल्में दी हैं, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया है।

खलनायक

संजय दत्त ने फिल्मों में नेगेटिव रोल करने की शुरुआत फिल्म खलनायक से की थी। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ हुई थी। फिल्म का निर्देशन मशहूर डायरेक्टर सुभाष घई ने किया था। इस फिल्म का गाना ‘नायक नहीं खलनायक हूं मैं’ आज भी खूब सुना जाता है।

वास्तव

फिल्म वास्तव संजय दत्त के करियर की सुपरहिट फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में संजय दत्त ने अंडरवर्ल्ड डॉन की भूमिका निभाई थी। फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया। साथ ही उनकी एक्टिंग भी खूब सराही गई। साल 1999 में आई इस फिल्म का निर्देशन महेश मांजरेकर ने किया था।

मुसाफिर

वास्तव के बाद संजय एक बार फिर फिल्म मुसाफिर में विलेन के रूप में नजर आए थे। इस फिल्म में उनका लुक काफी हिट हुआ था। फिल्म में उनका गाना ‘साकी साकी’ काफी हिट हुआ था। इस फिल्म में उनके अलावा अनिल कपूर और समीरा रेड्डी अहम भूमिका में थीं।

अग्निपथ

फिल्म अग्निपथ में संजय दत्त ने कांचा नाम का कैरेक्टर निभाया था। अग्निपथ बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। फिल्म में उनका लुक काफी खतरनाक था। फिल्म में लोगों ने विलेन के रूप में उन्हें काफी पसंद किया था। फिल्म का निर्देशन करण मल्होत्रा ने किया था।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
%d bloggers like this: