videsh

Russia Ukraine War Live: अब सीरियाई लड़ाकों की फौज उतारेंगे पुतिन, कीव पर कब्जे के लिए रूस में चल रही तैयारी

07:50 AM, 07-Mar-2022

यूक्रेन संकट के बीच सोने के भाव में इजाफा

यूक्रेन संकट के बीच अर्थव्यवस्था तेजी से चरमरा रही है। इस बीच सोने के भाव में भी तेज उछाल देखा गया है। सोमवार सुबह एशियाई बाजार में सोना 2,000 डॉलर प्रति औंस से अधिक हो गया। यह सितंबर 2020 के बाद का उच्चतम स्तर है। 

07:28 AM, 07-Mar-2022

Russia Ukraine War Live: अब सीरियाई लड़ाकों की फौज उतारेंगे पुतिन, कीव पर कब्जे के लिए रूस में चल रही तैयारी

रूस-यूक्रेन के बीच जंग 12वें दिन में पहुंच गई है। इस बीच अमेरिकी अधिकारियों ने दावा किया है कि, रूस कीव पर कब्जे के लिए सीरियाई लड़ाकों की टुकड़ी को उतार सकता है। दरअसल, ये सीरियाई लड़ाके शहरी क्षेत्रों में युद्ध के लिए प्रशिक्षित होते हैं। अधिकारियों के मुताबिक, अभी यह नहीं कहा जा सकता कि कितने लड़ाके रूस की ओर से भेजे जाएंगे, लेकिन कई सीरियाई लड़ाके यूक्रेन में प्रवेश की तैयारी कर रहे हैं। 

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
%d bloggers like this: