Desh

कर्नाटक: बजरंग दल के कार्यकर्ता की चाकू मारकर हत्या, फेसबुक पर हिजाब के विरोध में लिखा था पोस्ट 

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवमोगा
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Mon, 21 Feb 2022 07:55 AM IST

सार

घटना से पहले बजरंग दल के कार्यकर्ता ने फेसबुक पर हिजाब के विरोध में भगवा शॉल का समर्थन किया था। 26 वर्षीय बजरंग दल कार्यकर्ता की पहचान हर्षा के रूप में हुई है।  

ख़बर सुनें

हिजाब विवाद के बीच कर्नाटक के शिवमोगा में बजरंग दल के कार्यकर्ता की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस इस मामले को हिजाब विवाद से जोड़कर देख रही है। हालांकि, पुलिस सीधे तौर पर कुछ भी कहने से बच रही है। घटना के बाद से पूरे इलाके में तनाव बढ़ गया है, जिसके चलते पुलिस और भी ज्यादा सक्रिय हो गई है। 

अधिकारियों के मुताबिक, यह घटना रविवार रात करीब नौ बजे की है। वहीं 26 वर्षीय बजरंग दल कार्यकर्ता की पहचान हर्षा के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि, हर्षा ने अपने फेसबुक प्रोफाइल पर हिजाब के खिलाफ पोस्ट लिखी थी। उन्होंने भगवा शॉल का समर्थन किया था। 

बजरंग दल है सबसे ज्यादा सक्रिय 
कर्नाटक में हिजाब विवाद के बीच सबसे ज्यादा सक्रिय बजरंग दल ही है। इसके अलावा कई हिंदू संगठन कर्नाटक के स्कूल-कॉलेजों में हिजाब पहनने का विरोध कर रहे हैं। ये कार्यकर्ता हिजाब के विरोध में भगवा शॉल पहनकर अपना विरोध जता रहे हैं। 

विस्तार

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
%d bloggers like this: