videsh

भारत के लिए खतरा?: चीन रक्षा खर्च में करेगा 7.1 फीसदी की बढ़ोतरी, लेकिन जीडीपी लक्ष्य को घटाया

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 05 Mar 2022 08:44 AM IST

सार

चीन ने हाल के वर्षों में अपने सैन्य शस्त्रागार में वृद्धि की है। चीन का कहना है कि अमेरिका समेत कई देश हिंद-प्रशांत रणनीति का पालन नहीं कर रहे जो कि सुरक्षा के लिहाज से खतरा है इसलिए हम अपने रक्षा बजट में बढ़ोतरी करने जा रहे हैं।

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग।
– फोटो : सोशल मीडिया

ख़बर सुनें

विस्तार

भारत का पड़ोसी देश चीन आज अपना बजट पेश करने जा रहा है। इस बार के बजट में चीन अपनी सुरक्षा के लिए बढ़ते खतरों को देखते हुए रक्षा खर्च में बढ़ोतरी का फैसला लिया है। रिपोर्ट के अनुसार चीन अपने रक्षा खर्च को 7.1 फीसदी बढ़ाकर भारत, अमेरिका समेत अन्य देशों को चुनौती दे सकता है। चीन सरकार ने वित्त वर्ष 2022 के लिए 17ंं.57 लाख करोड़ का रक्षा बजट प्रस्तावित किया है, जो कि सालाना वृद्धि पर 7.1 प्रतिशत है। चाइना डेली ने प्रधानमंत्री ली केकियांग द्वारा प्रस्तुत मसौदा बजट प्रस्तावों के हवाले से इसकी जानकारी दी है। भारत से तुलना की जाए तो यह वृद्धि 2022 के लिए भारत के 5.25 लाख करोड़ (लगभग 70 बिलियन अमरीकी डॉलर) के रक्षा बजट से तीन गुना अधिक है।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
%d bloggers like this: