रूस और यूक्रेन के बीच पिछले 10 दिनों से युद्ध जारी है। पुतिन और जेलेंस्की दोनों ही पीछे हटने के लिए तैयार नहीं हैं। हर गुजरते दिन के साथ खतरा बढ़ते जा रहा है। भीषण घमासान के बीच यूक्रेन के लोग अपनी जान की रक्षा करने के लिए अपने देश और घर को छोड़कर पड़ोसी देशों में शरण ले रहे हैं। वहीं कुछ अपने वतन की रक्षा करने के लिए हथियार उठा रहे हैं।
दूसरे विश्व युद्ध के 77 साल बाद आई इस त्रास्दी को दुनिया के सामने लाने के लिए हॉलीवुड एक्टर और डायरेक्टर शॉन पेन यूक्रेन में डॉक्यूमेंट्री बना रहे थे। जंग के बीच यूक्रेन में रहकर अभिनेता ने वहां के हालातों को नजदीक से देखा और जाना। हालांकि खतरा बढ़ने की वजह से वह यूक्रेन से वापस लौट आए। अपने देश लौटकर उन्होंने एक साक्षात्कार के दौरान यूक्रेन के हालातों के बारे में विस्तार से बताया। थके-हारे, बेचैन नजर आ रहे हॉलीवुड अभिनेता ने यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदिमीर जेलेंस्की की हिम्मत की सराहना की।
अभिनेता कहते हैं कि आक्रमण के एक दिन पहले ज़ेलेंस्की से मिलना और आक्रमण के दिन फिर से उनसे मिलना – मुझे नहीं पता कि क्या वह जानता थे कि वह इसके लिए ही पैदा हुआ हैं। उन्होंने जिस साहस, गरिमा, प्रेम के साथ पूरे यूक्रेन को एकजुट किया है, वह नया था। मैं उनसे बेहद प्रभावित हूं और उनके व यूक्रेन के लिए डरा हुआ भी हूं।”
Talking to @andersoncooper about Ukraine tonight on @AC360.
Thanks to @Netflix Winter on Fire: Ukraine’s Fight for Freedom is available for free everywhere on YouTube now. Find it here: https://t.co/VgdLUvYjhF— Sean Penn (@SeanPenn) March 5, 2022
