Entertainment

Ranbir Alia Wedding Live: रणबीर कपूर संग आज सात फेरे लेंगी आलिया भट्ट, पंजाबी रीति- रिवाज से होगी शादी

08:26 PM, 13-Apr-2022

आलिया ने लगाई रणबीर के नाम की मेहंदी

रणबीर कपूर-आलिया भट्ट
– फोटो : सोशल मीडिया

रणबीर- आलिया की शादी से पहले बीते दिन यानी बुधवार को इस कपल की मेहंदी सेरेमनी का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में कई कलाकार शामिल हुए। इसी बीच मेहंदी में पहुंचीं रणबीर कपूर की बहन अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने सोशल मीडिया पर मेहंदी की तस्वीर शेयर की है।

08:07 PM, 13-Apr-2022

राज कृष्णा बंगले से निकेलगी बरात

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर
– फोटो : सोशल मीडिया

अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट से शादी करने के लिए तैयार अभिनेता रणबीर कपूर दूल्हे राजा बन राज कृष्णा बंगले से घोड़ी चढ़ अपनी बरात अपने घर वास्तु लेकर पहुंचेंगे।

07:53 PM, 13-Apr-2022

नीतू कपूर ने बताई शादी की तारीख

नीतू कपूर
– फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में मीडिया से बात करते हुए नीतू कपूर ने बताया कि शादी 14 अप्रैल यानी आज होने वाली है। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि रणबीर और आलिया की शादी मुंबई स्थित उनके घर वास्तु से होगी।

 

07:48 PM, 13-Apr-2022

रणबीर की होगी आलिया

आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, नीतू कपूर
– फोटो : insta-viralbhayani/social media

रणबीर- आलिया की शादी को लेकर बीते कई समय से तरह- तरह की खबरें सामने आती रही है। इसी बीच हाल ही में एक्टर रणबीर कपूर की मां और एक्ट्रेस नीतू कपूर से शादी से जुड़ी अहम जानकारी साझा की।  

07:21 PM, 13-Apr-2022

Ranbir Alia Wedding Live: रणबीर कपूर संग आज सात फेरे लेंगी आलिया भट्ट, पंजाबी रीति- रिवाज से होगी शादी

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट आज यानी 14 अप्रैल, बुधबार को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। स्टार कपल की यह शादी पंजाबी रीति- रिवाज से आयोजित की जाएगी। फैंस काफी समय से इस शादी की इंतजार कर रहे हैं। यह कपल बीते कई सालों से एक- दूसरे को डेट कर रहा है। साल 2017 में फिल्म ब्रह्मास्त्र के सेट से शुरू हुई रणबीर- आलिया की प्रेम कहानी आज अपना एक नया सफर शुरू करने वाली है।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
%d bloggers like this: