Entertainment

Priyanka-Nick: प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग मनाया क्रिसमस, शेयर की रोमांटिक तस्वीरें

प्रियंका चोपड़ा निक जोनस
– फोटो : instagram/priyankachopra

कल 25 दिसंबर को दुनियाभर में क्रिसमस मनाया गया। बॉलीवुड सितारों ने भी अपने अंदाज में क्रिसमस सेलिब्रेट किया। किसी ने दोस्तों तो किसी ने परिवार संग क्रिसमस सेलिब्रेट किया। इसी बीच बॉलीवुड सेलेब्स ने भी क्रिसमस मनाते हुए अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने लॉस एंजलिस स्थित घर में पति निक जोनस संग क्रिसमस सेलिब्रेट किया। अगर बात करें निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा की तो दोनों ही अपने काम की वजह से अक्सर ट्रेवल करते रहते हैं लेकिन किसी भी सेलिब्रेशन के मौके पर ये दोनों परिवार के साथ रहने के लिए समय निकाल ही लेते हैं। प्रियंका और निक की जोड़ी बॉलीवुड में चर्चित जोड़ियों में से एक है। इस कपल ने बेहद ही रोमांटिक अंदाज में पोज देते हुए क्रिसमस सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस
– फोटो : सोशल मीडिया

निक जोनस ने तस्वीर शेयर करते हुए किया फैंस को विश-

प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से क्रिसमस सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर करते हुए फैंस को विश किया है। इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस और उनके तीन प्यारे डॉग्स भी नजर आ रहे हैं। निक जोनस ने ये तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, हमारे परिवार की तरफ से आप सभी को मैरी क्रिसमस। 

निक जोनस, प्रियंका चोपड़ा
– फोटो : सोशल मीडिया

रोमांटिक अंदाज में नजर आए निक-प्रियंका-

इन तस्वीरों में निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा बेहद ही रोमांटिक अंदाज में नजर आ  रहे हैं। तस्वीर में देखा जा सकता है कि घर में क्रिसमस की डेकोरेशन की हुई है। प्रियंका चोपड़ा ने हरे रंग की खूबसूरत ड्रेस कैरी की है और वे पति निक की गोद में बैठी हैं तो वहीं निक उनके गाल पर kiss करते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में प्रियंका प्यारे डॉगी भी दिखाई दे रहे हैं। प्रियंका ने डायना को गोद में पकड़ा हुआ है जबकि उनके दो डॉग्स गीनो और पांडा भी उनके आस-पास बैठे हुए हैं। देखें तस्वीरें…

 

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस
– फोटो : सोशल मीडिया

इन तस्वीरों को शेयर करने के बाद फैंस जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। शेयर करने के बाद अब तक आठ लाख से ज्यादा लोग प्रियंका और निक की तस्वीर को लाइक कर चुके हैं। अगर बात करें प्रियंका के वर्क फ्रंट की तो वे अभी हाल ही में द मैट्रिक्स में नजर आई हैं। 



Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
%d bloggers like this: