Astrology

Palmistry: हथेली की बनावट से जान सकते हैं जिंदगी के कई राज, जानिए कितने भाग्यशाली हैं आप और कैसा है आपका स्वभाव

Palmistry: हथेली की बनावट से जान सकते हैं जिंदगी के कई राज, जानिए कितने भाग्यशाली हैं आप और कैसा है आपका स्वभाव

Palmistry: प्राचीन काल से ही भारत में सामुद्रिक शास्त्र प्रचलित रहा है। इस शास्त्र में व्यक्ति के मुख, हाथ और संपूर्ण शरीर की बनावट देखकर उसके स्वभाव, गुण आदि का आकलन किया जाता है। साथ ही उसके भविष्य के बारे में भी बताया जाता है। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, जिस प्रकार शरीर के अन्य अंग किसी व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य के बारे में बताते हैं, ठीक उसी प्रकार हथेली के आकार भी उसके बारे में बहुत कुछ बताते हैं। सामुद्रिक शास्त्र में व्यक्ति की हथेली के बारे में कई ऐसी बातें बताई गई हैं, जो उसके व्यक्तित्व को लेकर गणना करती हैं। हर इंसान के हथेलियों की बनावट और आकार अलग-अलग होते हैं। हथेलियों की बनावट और उसकी लंबाई-चौड़ाई को देखकर व्यक्ति के बारे में काफी जानकारी ली जा सकती है। आइए जानते हैं हथेली के आकार के अनुसार व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य के बारे में…  

छोटे आकार की हथेली

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, छोटी हथेली वाले लोग बहुत सुखी जीवन जीते हैं। ये साफ मन वाले होते हैं। कहा जाता है कि ऐसे लोगों को भक्ति और भजन आदि करना बेहद पसंद होता है। जानकारों की मानें तो छोटी हथेली के लोगों के पास जीवन के सभी सुख होते हैं। ये लोग स्वभाव से काफी जिज्ञासु माने जाते हैं। इन्हें नई-नई चीजें सीखना पसंद होता है।

बड़े आकार की हथेली

जिन लोगों की हथेली का आकार बड़ा होता है, वे आर्थिक रूप से कम सक्षम होते हैं। ऐसे लोगों को जीवन में पर्याप्त सुखों की प्राप्ति होती है। इन्हें लापरवाही पसंद नहीं होती। कहा जाता है कि बिजनेस या ऑफिस में कोई व्यक्ति लापरवाही करता है, तो ये उससे तुरंत नाराज हो जाते हैं। 

कोमल हथेली 

जिन लोगों की हथेलियों पर ज्यादा मांस होते हैं ऐसे लोग भाग्यशाली माने जाते हैं। इनकी हथेली भी काफी कोमल होती है। ऐसा माना जाता है कि हाथों पर ज्यादा मांस वाले हथेली के लोगों को अधिक सुखों की प्राप्ति होती है। 

कठोर हथेली 

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, कठोर हथेली के लोगों को सुखों के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। हालांकि ऐसे लोग कर्मठ और ईमानदार माने जाते हैं। ये हर काम को समय से पूरा करने में भरोसा करते हैं। ऐसे लोग किसी न किसी काम में व्यस्त रहते हैं।  

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
%d bloggers like this: