Tech

Oppo Reno 7 5G: आज पहली बार खरीदने का है मौका, जानें इसके फीचर्स

सार

Oppo Reno 7 5G को चार फरवरी को Oppo Reno 7 Pro 5G के साथ भारत में लॉन्च किया गया था।

ख़बर सुनें

ओप्पो रेनो 7 सीरीज के फोन Oppo Reno 7 5G को आज यानी 17 फरवरी को पहली बार खरीदने का मौका मिलेगा। Oppo Reno 7 5G को चार फरवरी को Oppo Reno 7 Pro 5G के साथ भारत में लॉन्च किया गया था। Oppo Reno 7 5G के फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है। इसके अलावा इसमें डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz है। Oppo Reno 7 5G में मीडियाटेक Dimensity 900 प्रोसेसर मिलगा।

Oppo Reno 7 5G की कीमत 28,999 रुपये है। यह कीमत 8 जीबी रैम के सात 256 जीबी स्टोरेज की है। फोन को स्टेरी ब्लैक और स्टारट्रैल ब्लू कलर में खरीदने का मौका मिलेगी। फोन को आज से फ्लिपकार्ट और ओप्पो की साइट से खरीदा जा सकेगा। इस फोन के साथ Oppo Enco M32 नेकबैंड को महज 1,399 रुपये में खरीदा जा सकता है, जबकि इसकी वास्तविक कीमत 1,799 रुपये है। इस फोन के साथ ओप्पो 30W का पावरबैंक फ्री में दे रहा है।

Oppo Reno 7 5G में एंड्रॉयड 11 आधारित ColorOS 12 दिया गया है। इसके अलावा इसमें 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080×2400 पिक्सल है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz है और प्रोटेक्शन के लिए गोरिल्ला ग्लास 5 दिया गया है। फोन में मीडियाटेक Dimensity 900 प्रोसेसर, 8 जीबी रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज है। 

Oppo Reno 7 5G में तीन रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 64 मेगापिक्सल का है। वहीं दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो है। सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

Oppo Reno 7 5G में कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, ब्लूटूथ v5.2, GPS/A-GPS, NFC, USB टाईप-C पोर्ट और 3.5mm का हेडफोन  जैक है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन में 4500mAh की डुअल सेल बैटरी है जिसके साथ 65W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग है। फोन का वजन 173 ग्राम है।

विस्तार

ओप्पो रेनो 7 सीरीज के फोन Oppo Reno 7 5G को आज यानी 17 फरवरी को पहली बार खरीदने का मौका मिलेगा। Oppo Reno 7 5G को चार फरवरी को Oppo Reno 7 Pro 5G के साथ भारत में लॉन्च किया गया था। Oppo Reno 7 5G के फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है। इसके अलावा इसमें डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz है। Oppo Reno 7 5G में मीडियाटेक Dimensity 900 प्रोसेसर मिलगा।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
%d bloggers like this: