Entertainment

Bappi Lahiri Death Live: 'बप्पी लाहिड़ी, आपकी याद आएगी'; पीएम मोदी, अजय देवगन और अन्य ने जताया शोक

09:20 AM, 16-Feb-2022

गायक-संगीतकार विशाल ददलानी ने बप्पी दा को किया याद

बप्पी दा के निधन के बारे में सुना। मैं स्तब्ध हूं। वह हमेशा एक लीजेंड रहेंगे, लेकिन उससे भी ज्यादा वह एक दोस्त थे। हमने एक-दूसरे के लिए प्यार और सम्मान साझा किया, और मैं आभारी हूं कि विशाल शेखर पहले संगीतकार थे, जिनके लिए बप्पी दा ने गाना गया था।

 

09:17 AM, 16-Feb-2022

संगीत के माध्यम से खुशियां लाने के लिए धन्यवाद – अक्षय कुमार 

आज हमने संगीत उद्योग से एक और रत्न को खो दिया… बप्पी दा, आपकी आवाज मेरे सहित लाखों लोगों को नाचने का कारण थी। आपने अपने संगीत के माध्यम से जो भी खुशियां लाईं, उसके लिए धन्यवाद। परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। ऊँ शांति

09:13 AM, 16-Feb-2022

युवराज सिंह ने दी श्रद्धांजलि

महान संगीतकार बप्पी लाहिड़ी जी के निधन का दुखद समाचार 🙏🏻 उन्हें उनकी मंत्रमुग्ध कर देने वाली संगीत रचनाओं के लिए याद किया जाएगा, जिन्हें हर उम्र के लोग पसंद करते हैं। परिवार को मेरी तरफ़ से संवेदना। ऊँ शांति

09:07 AM, 16-Feb-2022

संक्रमण की वजह से हुई मौत

आधिकारिक बयान के मुताबिक बप्पी लाहिड़ी का निधन मंगलवार रात 11.45 बजे हुआ। जब उन्हें अस्पताल लाया गया तो उनके फेफड़ों में संक्रमण था और वह अरसे से ठीक से सो नहीं पा रहे थे। मुंबई में जुहू स्थित क्रिटिकेयर अस्पताल ने ये आधिकारिक बयान जारी किया है।

 

08:58 AM, 16-Feb-2022

प्रधानमंत्री ने जताया शोक

श्री बप्पी लाहिड़ी जी का संगीत सर्वांगीण था, विविध भावनाओं को खूबसूरती से व्यक्त करता था। हर पीढ़ी के लोग उनके गानों से रिलेट कर सकते हैं। उनका जीवंत स्वभाव सभी को याद होगा। उनके निधन से दुखी हूं। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना। ऊँ शांति।

08:53 AM, 16-Feb-2022

गृहमंत्री अमित शाह ने जताया दुख

महान गायक और संगीतकार बप्पी लाहिड़ी जी के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। उनके निधन से भारतीय संगीत की दुनिया में एक बड़ा खालीपन आ गया है। बप्पी दा को उनके बहुमुखी गायन और जीवंत स्वभाव के लिए याद किया जाएगा। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ऊँ शांति।

08:49 AM, 16-Feb-2022

अजय देवगन ने दी श्रद्धांजलि

बप्पी दा व्यक्तिगत रूप से बहुत प्यारे थे। लेकिन, उनके संगीत में एक धार थी। उन्होंने चलते चलते, सुरक्षा और डिस्को डांसर के साथ हिंदी फिल्म संगीत के लिए एक और समकालीन शैली पेश की। 🕉 शांति। दादा आपकी कमी खलेगी।

08:45 AM, 16-Feb-2022

अशोक पंडित ने जताया शोक

रॉकस्टार बप्पी लाहिड़ी जी के निधन के बारे में सुनकर स्तब्ध हूं। विश्वास नहीं हो रहा कि मेरे पड़ोसी अब नहीं रहे। आपका संगीत हमेशा हमारे दिलों में रहेगा। ॐ शांति!

08:42 AM, 16-Feb-2022

आखिरी बार बिग बॉस में आए थे नजर

बप्पी लाहिड़ी की आखिरी ऑनस्क्रीन उपस्थिति बिग बॉस 15 में सलमान खान के साथ थी। वह अपने पोते स्वास्तिक के नए गीत, बच्चा पार्टी के लॉन्च को बढ़ावा देने के लिए वहां गए थे।

08:30 AM, 16-Feb-2022

Bappi Lahiri Death Live: ‘बप्पी लाहिड़ी, आपकी याद आएगी’; पीएम मोदी, अजय देवगन और अन्य ने जताया शोक

दिवंगत गायक-संगीतकार बप्पी लाहिड़ी का मुंबई के एक अस्पताल में कई स्वास्थ्य समस्याओं के बाद निधन हो गया। उनकी मौत की खबर की पुष्टि अस्पताल के डॉक्टर ने की है। मुंबई के जुहू स्थित क्रिटिकेयर अस्पताल में मंगलवार रात उनका निधन हो गया। वह 69 वर्ष के थे।



Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
%d bloggers like this: