Tech

National Youth Day 2022: मिलिए भारत के टॉप टेक यंग एचीवर से जो लाखों लोगों को करते हैं प्रेरित

टॉप टेक यंग एचीवर
– फोटो : amarujala

National Youth Day 2022: हर साल 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई जाती है। विवेकानंद की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में भी मनाई जाती है। राष्ट्रीय युवा दिवस देश के उन युवाओं समर्पित है जो अपने देश के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए हर पल प्रयासरत रहते हैं। विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी 1863 को कोलकाता में हुआ था। स्वामी विवेकानंद का असली नाम नरेन्द्रनाथ दत्त था, हालांकि महज 25 साल की उम्र में संन्यास लेने के बाद उनका नाम विवेकानंद पड़ा। आइए इस राष्ट्रीय युवा दिवस 2022 के खास मौके पर भारत के कुछ ऐसे युवा के बारे में जानते हैं जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में शानदार काम किया है और ये लाखों लोगों को प्रेरित करते हैं।

sundar pichai
– फोटो : PTI

सुंदर पिचाई

जब भी भारत के टॉप यंग एचीवर की बात होती है तो सुंदर पिचाई का नाम पहले नंबर पर आता है। सुंदरराजन पिचाई, जिन्हें पूरी दुनिया सुंदर पिचाई के नाम से जानती है। सुंदर पिचाई का जन्म 12 जुलाई 1972 में तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में हुआ था। स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद सुंदर पिचाई ने आई.आई.टी. खड़गपुर में दाखिला लिया और यहां से मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल की थी। 2004 में सुंदर पिचाई ने गूगल के साथ अपना सफर शुरू किया था और वे आज गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट के सीईओ हैं। गूगल क्रोम ब्राउजर सुंदर पिचाई की ही देन है जिसे 2008 में लॉन्च किया गया था।

पराग अग्रवाल
– फोटो : ट्विटर

पराग अग्रवाल

पराग अग्रवाल ने हाल ही में ट्विटर के सीईओ की जिम्मेदारी संभाली है। फाउंडर और सीईओ जैक डॉर्सी के इस्तीफे के बाद पराग अग्रवाल को जिम्मेदारी सौंपी गई है। पराग अग्रवाल 2011 में ट्विटर के साथ जुड़े थे। इससे पहले वह याहू और माइक्रोसॉफ्ट जैसी दिग्गज कंपनियों के साथ काम कर चुके हैं। अग्रवाल आईआईटी बॉम्बे के पूर्व छात्र हैं। इसके अलावा उन्होंने अमेरिका की स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस में पीएचडी की है। ऐड्स इंजीनियर के तौर पर ट्विटर से जुड़े अग्रवाल को अक्तूबर 2017 में कंपनी का मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी (सीटीओ) बनाया गया था। वह कंपनी की टेक्निकल स्ट्रैटेजी का काम संभालते आए हैं। 

Manu kumar jain
– फोटो : Amar Ujala

मनु कुमार जैन

यदि आप स्मार्टफोन इस्तेमाल करते होंगे तो मनु कुमार जैन के नाम से जरूर परिचित होंगे। भारतीय बाजार में शाओमी को हिट कराने का श्रेय मनु कुमार जैन को ही जाता है। मनु कुमार का जन्म 25 जनवरी 1981 को मेरठ में हुआ था। जैन ने मकेनिकल इंजिनियरिंग इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से बी.टेक की पढ़ाई की थी। इसके बाद 2007 में उन्होंने एमबीए के लिए इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट कलकता विश्वविद्यालय में दाखिला लिया था। मनु कुमार जैन ने पढ़ाई पूरी करने के बाद सबसे पहले जबॉन्ग में काम किया था, यहां उन्हें मैनेजिंग डायरेक्टर का पद मिला था। 2014 में जैन ने कर्मचारी के रूप में शाओमी इंडिया के साथ जुड़े थे और आज वे शाओमी के ग्लोबल वाइस प्रेसिडेंट हैं।

Ameen Khwaja
– फोटो : amar ujala

आमीन ख्वाजा

बजट ऑडियो कैटेगरी में पीट्रोन का नाम प्रमुखता से आता है। आमीन ख्वाजा ने पीट्रोन की शुरुआत 2014 में की थी। आपको बता दें कि यह कंपनी ब्लूटूथ हेडफोन, स्पीकर्स, वायर इयरफोन्स, चार्जर, केबल और स्मार्ट वॉच जैसे डिवाइस बनाती हैं। कंपनी की पकड़ भारतीय बाजार के अलावा अमेरिका, इटली, नेपाल, सिंगापुर और मलेशिया में भी है। पीट्रोन ने भारतीय बाजार में एलेक्सा सपोर्ट के साथ सबसे सस्ता स्मार्ट स्पीकर लॉन्च किया है।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
%d bloggers like this: