न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 06 Mar 2022 11:41 AM IST
सार
प्रधानमंत्री मोदी ने आज सुबह 11 बजे पुणे महानगरपालिका (पीएमसी) परिसर में 1850 किलोग्राम गनमेटल से बनी 9.5 फुट ऊंची छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण किया।
पीएम मोदी
– फोटो : ANI
ख़बर सुनें
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थोड़ी देर में पुणे में मेट्रो रेल परियोजना का उद्घाटन करने के साथ ही शहर में विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे। अपने पुणे दौरे पर पीएम मोदी एक तरह से पुणे महानगरपालिका चुनाव प्रचार का भी आगाज करेंगे। वहीं इससे पहले पीएम मोदी ने पुणे नगर निगम परिसर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और पुणे के मेयर मुरलीधर मोहोल भी मौजूद थे।
