Astrology

Kark Rashifal 2022: कर्क राशि वालों के लिए साल के किस महीने में होगा भाग्योदय, पढ़ें कर्क भविष्यफल 2022

Kark Rashifal 2022: कर्क राशि वालों के लिए साल के किस महीने में होगा भाग्योदय, पढ़ें कर्क भविष्यफल 2022

Cancer Horoscope/Kark Rashifal 2022
कर्क राशिफल 2022
ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

जनवरी- शासनसत्ता का सहयोग, वैवाहिक वार्ता सफल रहेगी, सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करना बेहतर।
फरवरी- कोर्ट कचहरी के निर्णय पक्ष में, संतान के दायित्व की पूर्ति, नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति के योग।
मार्च- विद्यार्थियों के लिए माह बेहतरीन, नए कार्य व्यापार में उन्नति के योग, सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
अप्रैल- धर्म एवं अध्यात्म के प्रति गहरी रुचि बढ़ेगी, यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा, विदेश यात्रा के भी योग।
मई- नीचा दिखाने वाले गुप्तशत्रु परास्त होंगे, अधिक कर्ज देने से बचें अन्यथा आर्थिक हानि की संभावना।
जून- प्रतियोगिता में सफलता के योग, प्रेम संबंधी मामलों में भी प्रगाढ़ता आएगी, संतान संबंधी चिंता दूर होगी।
जुलाई- अत्यधिक भागदौड़ और विलासिता पर खर्च, नौकरी में पदोन्नति, नए अनुबंध की प्राप्ति के भी योग।
अगस्त- सफलताओं का सिलसिला चलता रहेगा, उच्चाधिकारियों से सहयोग, लिए गए निर्णय भी सराहनीय।
सितंबर- परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से सहयोग, अपने साहस के बल पर होंगे कामयाब, योजनाएं गोपनीय रखें।
अक्टूबर- विद्यार्थियों के लिए समय बेहतर, संतान के दायित्व की पूर्ति, नवदंपत्ति के लिए प्रादुर्भाव के भी योग। 
नवंबर- जमीन जायदाद का लाभ, वाहन खरीदने के भी योग, मित्रों तथा संबंधियों से सुखद समाचार प्राप्ति।
दिसंबर- वैवाहिक वार्ता में थोड़ा और विलंब होगा, भाग्य वृद्धि होगी, शीर्ष नेतृत्व से संबंध और मजबूत होंगे।

उपाय- अशुभ ग्रहों के दुष्प्रभाव में कमी आए और शुभ ग्रहों के प्रभाव में निरंतर वृद्धि होती रहे, इसके लिए शहद, दही, घी, गुलाब जल अथवा मिश्री से मिले हुए दूध से रुद्राभिषेक करें।

22 जून से 21 जुलाई 
इन तारीखों के मध्य जन्म लेने वाले जातक कर्क राशि के अंतर्गत आते हैं जिसके स्वामी चंद्रमा और मूलांक 2 है। नए वर्ष का  मूलांक 6 है। जिसके स्वामी शुक्र है, चंद्रमा और शुक्र की आपस में व्यावहारिक समानता है। आप शांत स्वभाव सरल व्यक्तित्व  के धनी हैं। कई बार ऐसे संकल्प भी कर लेते हैं जिनको पूरा करना आपके लिए कठिन रहता है। किसी का दबाव सहन नहीं कर पाते और कई बार भावनाओं में बहकर ऐसा निर्णय ले लेते हैं जिसके कारण बाद में उलझ जाते हैं। समुद्री वस्तुओं का व्यापार, शिपिंग का कारोबार, खाने-पीने का होटल रेस्टोरेंट, टूरिज्म, सुगंधित पदार्थों का व्यापार तथा जनसंपर्क से संबंधित कोई भी कार्य करने में निपुण होते हैं। इन्हीं से संबंधित क्षेत्रों में कार्य करने से आपको अधिक सफलता मिलती है। 

शुभ अंक- 2
शुभ तारीखें- 2, 11, 20, 29
शुभ माह- फरवरी, जुलाई और नवंबर
शुभ दिन- सोमवार बुधवार और रविवार 
शुभरत्न- मोती,  मूंगा और पुखराज

लेखक: पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
%d bloggers like this: