Entertainment

Jacqueline Fernandez: साड़ी पहन इठलाती नजर आईं जैकलीन फर्नांडिस, देसी अंदाज में लूटा फैंस का दिल

बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस बीते कई समय से सुर्खियों में बनी हुई हैं। सुकेश चंद्रशेखर मनी लॉन्ड्रिंग मामले को लेकर लगातार चर्चाओं में रहने वाली जैकलीन अब अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर सुर्खियों में हैं। अभिनेत्री जल्द ही फिल्म बच्चन पांडे में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता अक्षय कुमार और अभिनेत्री कृति सेनन भी दिखाई देंगे। फिल्म रिलीज होने से पहले इसकी स्टार कास्ट लगातार फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं। इसी बीच अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस फिल्म के प्रमोशन के दौरान कुछ समय अपने लिए भी निकालती नजर आईं। एक्टिंग के अलावा अभिनेत्री सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है।

आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें, वीडियोज और फिल्म से जुड़ी अपडेट्स फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। इसी क्रम में जैकलीन ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों के इंटरनेट पर सामने आते ही यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। वही तस्वीरों में अभिनेत्री का लुक फैंस का दिल जीत रहा है।

 

शेयर की गईं इन तस्वीरों में जैकलीन पारंपरिक अंदाज में फैंस का दिल लुटती नजर आ रही हैं। सामने आईं इन तस्वीरों में एक्ट्रेस साड़ी पहनी नजर आ रही हैं। अभिनेत्री का यह देसी अंदाज फैंस के मन को भा रहा है। अक्सर अपने वेस्टर्न लुक से लोगों को दीवाना बनाने वाली जैकलीन का ट्रेडिशनल लुक उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

तस्वीरों में साड़ी पहनी जैकलीन लाइट मेकअप के साथ एक पोनीटेल में नजर आ रही हैं। इसके अलावा कानों में मैचिंग के इयररिंग्स उनके इस लुक में चार चांद लगा रहे हैं। लाल और सफेद रंग की इस साड़ी में अभिनेत्री काफी ग्लैमरस लग रहा हैं। शेयर की गई इन तस्वीरों में वह अलग-अलग पोज में फोटो क्लिक करवाती दिखाई दीं। जैकलीन की इन तस्वीरों को अब तक 5 लाख से ज्याद लोग लाइक कर चुके हैं। 

 

 


बच्चन पांडे की बात करें तो फिल्म 18 मार्च को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। इसमें अक्षय कुमार एक गैंगस्टर की भूमिका निभा रहे हैं, जो अभिनेता बनना चाहता है। जबकि अभिनेत्री कृति सेनन एक पत्रकार के किरदार में दिखाई देंगी। इसके अलावा फिल्म में जैकलीन फर्नांडिस, अरशद वारसी, पंकज त्रिपाठी, संजय मिश्रा, अभिमन्यु सिंह जैसे कलाकार भी नजर आएंगे।

 

 


Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
%d bloggers like this: