Astrology

Horoscope Today 04 February 2022: मेष, कन्या और तुला राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़ें शुक्रवार का राशिफल

Horoscope Today 04 February 2022: मेष, कन्या और तुला राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़ें शुक्रवार का राशिफल

dainik rashifal : रचनात्मक दृष्टिकोण से किए गए प्रयासों में आज आपको सफलता अवश्य मिलेगी, जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं, वह आज अपने साथी को अपने परिवार के सदस्यों से मिलवा सकते हैं। 
– फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal

ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक,मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

जानिए आपके लिए साल 2022 कैसा रहेगा?

मेष राशिफल 2022वृषभ राशिफल 2022मिथुन राशिफल 2022कर्क राशिफल 2022सिंह राशिफल 2022 ,कन्या राशिफल 2022तुला राशिफल 2022वृश्चिक राशिफल 2022धनु राशिफल 2022 , मकर राशिफल 2022कुंभ राशिफल 2022मीन राशिफल 2022

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आपको अपने व्यापार के लिए कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला को सीखना होगा, तभी आप लोगों से काम निकलवाने में कामयाब रहेंगे, नहीं तो आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी कर रहे जातक यदि किसी नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो वह आज उन्हें मिलेगी। यदि आपने पहले कभी किसी को धन उधार दिया था, तो आज वह आपको वापस मिल सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। आज आप यदि संतान की शिक्षा से संबंधित यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो उसमें आपको ध्यान देना होगा कि आपकी कोई प्रिय वस्तु खोने व चोरी होने का भय बना हुआ है, इसलिए आज आपको सावधान रहना होगा।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 

आज का दिन प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए परेशानी भरा रहेगा, क्योंकि आज आपका अपने पार्टनर से कुछ मतभेद हो सकते हैं, यदि वह हुआ, तो लंबे समय के लिए खींच सकते हैं, इसलिए आपको इनसे बचने की कोशिश करनी होगी। यदि आज आपने किसी कार्य को करने में जरा सी लापरवाही की, तो वह आपको अधिक हानि पहुंचा सकता है। आज आपको अपने किसी परिजन अथवा नौकरी कर रहे जातकों को अपने सीनियर से बातचीत करते समय अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, नहीं तो वह उनका कोई वाद विवाद करा सकती है, जिसमें बाद में पछताना पड़ सकता है, जो लोग आज किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित होने जा रहे थे, तो उनका यह कार्यक्रम टल सकता है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है, क्योंकि आपको किसी संपत्ति प्राप्ति की अभिलाषा पूरी होगी। यदि आपका कोई मामला कानूनी संबंधित चल रहा है, तो वह भी आज समाप्त होगा और आप प्रसन्न होंगे, लेकिन आज आपको अपने परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से ही सलाह मशवरा करके अपने धन का निवेश करना शुभ रहेगा। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज अपने किसी परिजन के कारण धोखा मिल सकता है, जिसके कारण वह परेशान रहेंगे, जो लोग लंबे समय से किसी बीमारी से ग्रस्त हैं। आज उनके स्वास्थ्य में कुछ सुधार होगा। विद्यार्थियों को भी आज शिक्षा में कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन राजनीति की दिशा में कार्यरत लोगों के लिए कुछ परेशानी बना रहेगा, इसलिए आज उनको अपने किसी भी सहयोगी पर भरोसा करने से पहले कई बार सोचना होगा, नहीं तो वह उनकी छवि खराब कर सकता है। विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा के लिए आवेदन करना था, तो आज वह कर सकते हैं। संतान को आज आप यदि किसी कार्य को सौंपेंगे, तो उसे समय से पहले पूरा कर कर देंगे, जिससे आपका उनके ऊपर आत्मविश्वास और बढ़ेगा। आज आपको अपने माता पिता की सेवा सत्कार में लगने से फायदा होगा। आज आप अपने धन का कुछ हिस्सा गरीबों की सेवा में भी व्यतीत करेंगे, जिसका आपको लाभ भी अवश्य मिलेगा।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
%d bloggers like this: