Entertainment

Devoleena Bhattacharjee: सगाई का झूठा मजाक कर ट्रोल हुए देवोलीना और विशाल, फैंस ने पोस्ट पर लगाई खूब फटकार

देवोलीना भट्टाचार्जी,विशाल सिंह
– फोटो : इंस्टाग्राम

बुधवार की शाम चर्चा रही कि देवोलीना भट्टाचार्जी यानी गोपी बहू ने अपने ऑन स्क्रीन देवर यानी विशाल सिंह से सगाई कर ली है। विशाल ने देवोलीना को रिंग पहनाई और अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। दोनों ने इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी साझा कीं थीं लेकिन अब खबर है कि ये एक मजाक था। 

देवोलीना भट्टाचार्जी,विशाल सिंह
– फोटो : इंस्टाग्राम

देवोलीना और विशाल के फैंस इस रिश्ते से बहुत खुश थे। लेकिन देवोलीना और विशाल ने फैंस के साथ मजाक किया था। इसका खुलासा हुआ उनके निए वीडियो से। दोनों ने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है और बताया है कि वो एक म्यूजिक वीडियो का हिस्सा बनने जा रहे हैं। देवोलीना और विशाल ने आगे कहा ‘जब भी ऐसा कुछ होगा, हम आप लोगों को बताएंगे। हम सिर्फ अच्छे दोस्त हैं’। 

 

देवोलीना भट्टाचार्जी,विशाल सिंह
– फोटो : इंस्टाग्राम

ट्रोल हुए देवोलीना भट्टाचार्जी और विशाल सिंह

फैंस को दोनों का ये पब्लिसिटी स्टंट पसंद नहीं आया और दोनों को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। एक यूजर ने लिखा- लोगों के जज्बातों के साथ खेलना अच्छी बात नहीं है। एक ने लिखा- हमें तो लगा था जिगर ले गया अहम की गोपी को। एक ने लिखा- क्या कर रहे हो यार आप लोग… बेचारे का दिल टूट गया।

 

देवोलीना भट्टाचार्जी
– फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, विशाल सिंह ने हाल ही में कुछ फोटोज शेयर की थीं और उसके साथ कैप्शन में लिखा था ‘ये आधिकारिक है’। जिसका जवाब देते हुए देवोलीना ने कहा था ‘हां, आखिरकार। मैं आपसे प्यार करती हूं’। जिसके बाद तमाम फैंस के साथ गायक अभिजीत सावंत ने भी कपल को शुभकामनाएं दीं। 

Devoleena Bhattacharjee
– फोटो : instagram

गौरतलब है कि विशाल सिंह और देवोलीना भट्टाचार्जी स्टार प्लस के मशहूर सीरियल साथ निभाना साथिया में एक साथ नजर आए थे। हालांकि सीरियल में विशाल सिंह देवोलीना के देवर के किरदार में दिखाई दिए थे।



Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
%d bloggers like this: