Business

Billionaire Index: क्या अरबपतियों की लिस्ट में मार्क जकरबर्ग से आगे निकल सकते हैं मुकेश अंबानी, जानें क्या हुआ है बड़ा फेरबदल?

Billionaire Index: क्या अरबपतियों की लिस्ट में मार्क जकरबर्ग से आगे निकल सकते हैं मुकेश अंबानी, जानें क्या हुआ है बड़ा फेरबदल?

हाल ही में दुनियाभर के चुनिंदा अरबपतियों की लिस्ट में एक बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही मुकेश अंबानी दुनिया के शीर्ष अरबपतियों की लिस्ट में मार्क जकरबर्ग को पीछे कर सकते हैं। मुकेश अंबानी अगर मार्क जकरबर्ग को पीछे करते हैं, तो वो दुनिया के शीर्ष 10 अरबपतियों की लिस्ट में अपनी जगह बना सकते हैं। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स के मुताबिक मुकेश अंबानी की टोटल नेट वर्थ इस समय 88.4 बिलियन डॉलर है। वहीं बात अगर मार्क जकरबर्ग की करें, तो उनकी कुल नेट वर्थ 89.4 बिलियन डॉलर है। मार्क जकरबर्ग से मुकेश अंबानी केवल 1 बिलियन डॉलर पीछे हैं। बता दें कि गुरुवार को रिलायंस के शेयरों में गिरावट देखने को मिली। इस कारण अंबानी की कुल नेटवर्थ में 98.4 करोड़ डॉलर की कमी आई है। वहीं गुरुवार को फेसबुक की पैरंट कंपनी मेटा के शेयरों में भी गिरावट देखने को मिली है।

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स के अनुसार इस समय मुकेश अंबानी 88.4 बिलयन डॉलर की कुल नेटवर्थ के साथ 11वें पायदान पर हैं। वहीं मार्क जकरबर्ग 89.4 बिलियन डॉलर की नेटवर्थ के साथ 10वें पायदान पर हैं।

गौतम आडानी भी इस लिस्ट में ज्यादा पीछे नहीं हैं। वे 88.1 बिलियन डॉलर की टोटल नेट वर्थ के साथ 12वें पायदान पर काबिज हैं। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि शायद जल्द ही भारत के ये दोनों अरबपति मार्क जकरबर्ग को लिस्ट में पीछे कर सकते हैं।

बात अगर दुनिया के शीर्ष अरबपतियों की करें, तो एलन मस्क इस समय कुल 239 बिलियन डॉलर की नेटवर्थ के साथ शीर्ष पर मौजूद हैं। दूसरे पायदान पर जेफ बेजोस हैं। उनकी कुल नेटवर्थ 183 बिलियन डॉलर है। Bernard Arnault कुल 166 बिलियन डॉलर की नेट वर्थ के साथ तीसरे पायदान पर हैं। चौथे नंबर पर बिल गेट्स हैं, उनकी टोटल नेट वर्थ 129 बिलियन डॉलर है। वहीं पांचवें पायदान पर Larry Page हैं।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
%d bloggers like this: