दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत और स्टाइलिश अभिनेत्रियों में शुमार है। वह इनदिनों दुबई में हैं। उनकी दुबई में डिनर की तस्वीरें सामने आई है जिस पर उनके फैंस कई तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। दीपिका के लुक को लेकर भी फैंस कमेंट कर रहे हैं। दरअसल, यह तस्वीर शुक्रवार रात की है जब दीपिका दुबई में डिनर के लिए निकलीं थीं। वह कुछ अन्य लोगों के साथ डिनर का आनंद लेते हुए दिख रही हैं। इन तस्वीरों में दीपिका बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश दिख रही हैं।
हालांकि इस ट्रिप की कोई भी तस्वीर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने खुद सोशल मीडिया पर शेयर नहीं की है। उन्होंने हाल ही में टीवी शो द बिग पिक्चर की शूटिंग के पहले दिन पति रणवीर सिंह को फूल और एक हस्तलिखित नोट भेजकर उनके साथ ही सभी फैंस को भी चौंकाया था।
रणवीर का कहना था कि जब वह घबराये हुए थे तो दीपिका ने उन्हें शो के लिए बधाई दी थी और फूल एवं नोट लिखकर हैरान कर दिया था। रणवीर ने यह कहकर बताया था कि कैसे दीपिका उनका समर्थन करती है। उनका कहना था कि दीपिका ने उन्हें इस शो की मेजबानी के लिए टिप्स भी दिये थे। गौरतलब है कि फैंस दीपिका और रणवीर की जोड़ी को बेहद पसंद करते हैं और यह इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत जोड़ियों में से एक है। दीपिका और रणवीर ने 2018 में शादी की थी। इस जोड़ी ने गोलियों की रासलीला- राम लीला, बाजीराव मस्तानी और पद्मावत जैसी कई फिल्मों में साथ काम किया है। उनकी अगली रिलीज कबीर खान की 83 होगी। जिसमें रणवीर कपिल देव की भूमिका निभाएंगे, जबकि दीपिका उनकी पत्नी रोमी भाटिया की भूमिका निभाएंगी। फिल्म 1983 क्रिकेट विश्व कप में टीम इंडिया की जीत की कहानी के ऊपर है।
