Entertainment

सोशल मीडिया: अभिषेक बच्चन ने बेटी आराध्या को ऐसे विश किया बर्थडे, लिखी यह खूबसूरत बात

आराध्या बच्चन
– फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन ने बुधवार को अपनी बेटी आराध्या बच्चन को उनके 10वें जन्मदिन के एक दिन बाद शुभकामनाएं दीं। अभिषेक बच्चन ने अपनी लाडली आराध्या की एक तस्वीर शेयर कर खूबसूतर बात लिखी है। उन्होंने आराध्या के बर्थडे पार्टी की फोटो शेयर की और बेटी को जन्मदिन विश किया है। अभिषेक ने अपनी पोस्ट में यह भी बताया कि आराध्या की मां ऐश्वर्या राय बेटी के बारे में क्या कहती हैं?

 

ऐश्वर्या राय बच्चन, आराध्या बच्चन
– फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि आराध्या बच्चन का 10वां जन्मदिन 16 नवंबर को था। वह अपने माता-पिता के साथ जन्मदिन से पहले ही मालदीव पहुंच गई थीं। जहां इस बार उनका जन्मदिन सेलिब्रेट हुआ है।

आराध्या बच्चन
– फोटो : twitter: @TasnimaKTastic

अभिषेक बच्चन ने इंस्टाग्राम पर आराध्या की तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा है, जन्मदिन मुबारक हो राजकुमारी! जैसे आपकी मां कहती हैं, आप दुनिया को एक बेहतर जगह बनाते हैं। हम आपसे प्यार करते हैं और भगवान आपको हमेशा आशीर्वाद दें। 

 

अमिताभ बच्चन, आराध्या, ऐश्वर्या राय
– फोटो : instagram/aishwaryaraibachchan_arb

अभिनेता अनुपम खेर, बिपाशा बसु, सुनीता गोवारिकर, फिल्म निर्माता बंटी वालिया और आराध्या की चचेरी बहन नव्या नवेली नंदा ने भी अभिषेक बच्चन की पोस्ट के नीचे कमेंट करके आराध्या बच्चन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

आराध्या बच्चन
– फोटो : सोशल मीडिया

अनुपम खेर के बेटे सिकंदर खेर ने भी आराध्या बच्चन को जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने आराध्या की एक पुरानी तस्वीर साझा करते हुए लिखा, मेरी प्यारी राजकुमारी को सबसे अच्छा… मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं… स्वास्थ्य हमेशा तुम्हारे साथ रहेगा और खुशी हमेशा उन लोगों के साथ रहेगी जो तुम्हारे आसपास हैं … भगवान तुम्हारा भला करे।

गौरतलब है कि अभिषेक और ऐश्वर्या ने 20 अप्रैल 2007 को शादी की थी। 16 नवंबर 2011 को  आराध्या पैदा हुई। अभिषेक और ऐश्वर्या ने इस बार आराध्या का 10वां जन्मदिन मालदीव में मनाया। मालदीव पहुंचते ही ऐश्वर्या राय ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की थी। जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था, सन, ब्रीज एंड पैराडाइज। वहीं, अभिनेता अभिषेक बच्चन ने भी अपने इंस्टाग्राम पर रिजॉर्ट अमिला की तस्वीर शेयर की है। जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है कि सुबह उठने के बाद यह नजारा देखना बुरा नहीं है। अभिषेक, ऐश्वर्या और बेटी आराध्या के साथ 13 नवंबर को मुंबई से मालदीव के लिए गये थे।

 

 



Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
%d bloggers like this: