videsh

सऊदी अरब: एक दिन में 81 लोगों को दी गई फांसी, आतंकी अपराधों में शामिल होने के लिए दी गई सजा

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रियाद
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sat, 12 Mar 2022 07:53 PM IST

सार

दोषी ठहराए गए लोग इस्लामिक स्टेट, अल-कायदा, हूथी और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़े थे। वे महत्वपूर्ण स्थानों पर हमले की साजिश रच रहे थे और देश में हथियारों की तस्करी कर रहे थे।

ख़बर सुनें

सऊदी अरब में एक दिन में आतंकी अपराधों के लिए 81 लोगों को मौत की सजा दे दी है। राज्य के मीडिया के हवाले से इसकी जानकारी दी गई। सऊदी अरब की ओर से शनिवार को बताया गया कि उसने एक दिन में 81 लोगों को आतंकवाद से संबंधित विभिन्न अपराधों में मौत की सजा दी है। यह आंकड़ा 2021 में देश में दी गई फांसी की कुल संख्या से भी अधिक है।

आधिकारिक सऊदी प्रेस एजेंसी के मुताबिक, दोषी ठहराए गए लोग इस्लामिक स्टेट, अल-कायदा, हूथी और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़े थे। वे महत्वपूर्ण स्थानों पर हमले की साजिश रच रहे थे और देश में हथियारों की तस्करी कर रहे थे।

विस्तार

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
%d bloggers like this: