वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Fri, 11 Feb 2022 07:41 AM IST
सार
नासा का कहना है कि ये दो मिशन सूर्य और पृथ्वी के कनेक्शन, वहां के वातावरण के बारे में इंसानी समझ को और भी ज्यादा मजबूत करेंगे।
प्रतीकात्मक तस्वीर
– फोटो : Twitter/NASA
ख़बर सुनें
विस्तार
सूर्य-पृथ्वी के बीच का कनेक्शन, दोनों जगह के वातावरण और अन्य रहस्यों से पर्दा उठाने के लिए नासा जल्द ही दो नए मिशनों को शुरू करेगा। नासा ने इसके लिए मल्टी-स्लिट सोलर एक्सप्लोरर (एमयूएसई) और हेलियोस्वार्म जैसे मिशनों का चयन किया है। इस मिशन का उद्देश्य पृथ्वी व सूर्य के बारे में इंसानी समझ को और भी ज्यादा बढ़ाना है। गुरुवार को जारी किए गए बयान के मुताबिक, नासा ने बताया कि ये दोनों मिशन ब्रह्मांड के बारे में और भी ज्यादा गहरे रहस्यों से पर्दा उठाएंगे। अंतरिक्ष यात्रियों, उपग्रहों और जीपीएस की सुरक्षा में मदद के लिए महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे।
![](/wp-content/uploads/2020/04/logo-news.jpg)