Sports

Hijab Row: इंटरनेशनल हुआ हिजाब विवाद, फ्रांसीसी फुटबॉलर पॉल पोग्बा भी विवाद में कूदे

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
Published by: देव कश्यप
Updated Fri, 11 Feb 2022 07:05 AM IST

सार

पॉल ने इंस्टाग्राम पर रील शेयर करते हुए वीडियो पोस्ट किया जिसके साथ उन्होंने लिखा, हिंदुत्व की भीड़ कॉलेज में मुस्लिम लड़की को हिजाब पहनने पर निशाना बना रही है।इसके अगले वीडियो में पॉल ने रेसिज्म (जातिवाद) पर सवाल उठाया है। 

ख़बर सुनें

कर्नाटक के उडुपी के एक कॉलेज से शुरू हुआ हिजाब विवाद हाई कोर्ट में सुनवाई के बीच अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंच गया है। मैनचेस्टर यूनाइटेड के फ्रांसीसी फुटबॉलर पॉल पोग्बा इसमें मामले में कूद पड़े हैं।

पॉल ने इंस्टाग्राम पर रील शेयर करते हुए वीडियो पोस्ट किया जिसके साथ उन्होंने लिखा, हिंदुत्व की भीड़ कॉलेज में मुस्लिम लड़की को हिजाब पहनने पर निशाना बना रही है।इसके अगले वीडियो में पॉल ने रेसिज्म (जातिवाद) पर सवाल उठाया है। पॉल के इस वीडियो में एक तरफ हिजाब पहने लड़कियां हैं तो वहीं दूसरी ओर भगवा पहने लड़कों की भीड़ नारे लगाती दिख रही है।
 
फ्रांस विवाद पर कर चुके हैं विरोध 
यह पहली बार नहीं है जब पॉल पोग्बा किसी विवाद में कूदे हों। इससे पहले फ्रांस के स्टार मिडफील्डर पोग्बा 2020 में कार्टून विवाद और फ्रांस के राष्ट्रपति के बयान के बाद चर्चा में रहे थे। पोग्बा ने अक्तूबर 2020 में फ्रांस की नेशनल टीम छोड़ने का एलान कर दिया था। पॉल ने यह घोषणा फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के ‘इस्लामवादी आतंकवाद’ के बयान के बाद की थी।

क्या है हिजाब विवाद?
हाल ही में कर्नाटक सरकार ने राज्य में कर्नाटक शिक्षा एक्ट-1983 की धारा 133 लागू कर दी है। इसके तहत अब सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल-कॉलेजों में छात्रों को यूनिफॉर्म अनिवार्य रूप से पहनना होगा। प्राइवेट स्कूल भी अपनी खुद की एक यूनिफॉर्म चुन सकते हैं। इस फैसले को लेकर जनवरी में ही विवाद शुरू हो गया था। यह विवाद उडुपी के एक सरकारी कॉलेज से उपजा, जहां कॉलेज प्रशासन के मना करने के बावजूद छह छात्राएं हिजाब पहनकर कॉलेज पहुंच गई थीं। उस विवाद के बाद से ही दूसरे कॉलेजों में भी हिजाब को लेकर बवाल शुरू हो गया।

कर्नाटक के स्कूल-कॉलेजों में धार्मिक लिबास हिजाब पर रोक के आदेश के बाद बवाल मचा हुआ है। विवाद कर्नाटक और वहां के स्कूलों-कॉलेजों से होते हुए देश के बाकी हिस्सों में पहुंच गया है। इसपर अब विभिन्न पार्टियों के राजनेता भी आमने-सामने आ गए हैं। अब यह मामला अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पहुंच गया है।

कौन हैं पॉल पोग्बा?
फुटबॉलर पॉल पोग्बा मुस्लिम समुदाय से आते हैं। वह विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा रह चुके हैं। उन्होंने 2013 में फ्रांस से करियर शुरू किया था और 2018 के विश्व कप में उन्होंने उल्लेखनीय भूमिका निभाई थी। क्रोएशिया के खिलाफ फाइनल में भी उन्होंने स्कोर किया था। वह प्रीमियर लीग क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड और फ्रांस की नेशनल टीम के लिए खेलते हैं। वह मुख्य रूप से एक सेंटर मिडफील्डर के रूप में मैदान पर रहते हैं।

विस्तार

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
%d bloggers like this: