videsh

यूक्रेन-रूस विवाद: अमेरिकी एनएसए ने पोलैंड के सुरक्षा प्रमुख व अंतरराष्ट्रीय पॉलिसी ब्यूरो प्रमुख से की बात, मित्र देशों की एकता पर दिया जोर 

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Tue, 28 Dec 2021 07:53 AM IST

सार

रूस और यूक्रेन के बीच गहराते विवाद के बीच पिछले दिनों अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने रूस को चेतावनी दी थी।

यूक्रेन रूस संघर्ष
– फोटो : Agency (File Photo)

ख़बर सुनें

यूक्रेन के साथ बढ़ते तनाव के बीच रूस का रुख जितना आक्रामक होता जा रहा है, अमेरिका की चिंता उतनी ही बढ़ती जा रही हैं। जब से रूस ने यूक्रेन सीमा पर अपनी सैन्य गतिविधियों को तेज किया है, अमेरिका रूस काे रोकने के लिए हर संभव प्रयास में जुटा है। अब व्हाइट हाउस के एनएसए जैक सुलिवन ने पोलैंड के सुरक्षा ब्यूरो के प्रमुख पॉवेल सोलोच  व अंतरराष्ट्रीय पॉलिसी ब्यूरो के प्रमुख जैकब कुमोच से बात की है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, तीनों अधिकारियों के बीच यूक्रेन की सीमा पर रूसी गतिविधियों पर विचारों का आदान-प्रदान किया गया, वहीं उसे रोकने के लिए अमेरिका ने मित्र देशों की एकता पर भी जोर दिया। 

ब्लिंकन ने दी थी रूस को चेतावनी
रूस और यूक्रेन के बीच गहराते विवाद के बीच पिछले दिनों अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने रूस को चेतावनी दी थी। ब्लिंकन ने कहा था कि नाटो, यूरोपीय संघ और जी-7 देश यह स्पष्ट करते हैं कि अगर रूस यूक्रेन के खिलाफ और आक्रामक कार्रवाई करता है तो इसके परिणाम व्यापक होंगे। 

रूस ने दिया था कड़ा जवाब 
एंटनी ब्लिंकन के बयान पर रूस ने कड़ी प्रतिक्रिया दी थी। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा था  कि उनके देश में यूक्रेन को लेकर अमेरिका के साथ गतिरोध में पीछे हटने की कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा कि जब तक यूक्रेन पश्चिम में अपनी “आक्रामक रेखा” नहीं छोड़ता, तब तक उन्हें कड़ी प्रतिक्रिया के लिए मजबूर होना पड़ेगा। पुतिन ने कहा. “यूक्रेन में अमेरिका जो कर रहा है वह हमारे दरवाजे पर है… और उन्हें समझना चाहिए कि हमारे पास पीछे हटने के लिए कोई जगह नहीं है। क्या उन्हें लगता है कि हम बेपरवाह होकर ये सब देखते रहेंगे?

विस्तार

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
%d bloggers like this: