सार
रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध के हालात और भयावह रूप लेते जा रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय एटमी ऊर्जा एजेंसी का दावा है, रूस के कब्जे में आए चेर्नोबिल परमाणु संयंत्र ने काम करना बंद कर दिया। यूक्रेन की सरकारी कंपनी एनेरगोतम ने बताया कि पावर ग्रिड ठप होने से बिजली की सप्लाई बंद हो गई। हालांकि यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के नाटो में शामिल न होने के एलान के बाद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी नरमी दिखाई है।
ख़बर सुनें
विस्तार
मारिया ने कहा, यूक्रेन से अगले दौर की वार्ता में और अधिक महत्वपूर्ण प्रगति की उम्मीद है। विदेशमंत्री सर्गेई लावरोव तुर्की में हैं, जहां वह यूक्रेन के विदेशमंत्री दिमित्रो कुलेबा के साथ बातचीत करेंगे। दोनों नेता 14 दिन से जारी युद्ध के समाधान पर चर्चा करेंगे।
मारिया ने दोहराया, यूक्रेन में रूस का सैन्य अभियान सही दिशा में है। इस बीच, यूक्रेन ने दावा किया कि उसने 11 हजार से अधिक रूसी सैनिक मार गिराए। रूस ने अपने 500 सैनिकों की मौत की ही पुष्टि की। संयुक्त राष्ट्र ने 474 नागरिकों के मारे जाने और 861 के घायल होने की पुष्टि की है।
700 भारतीय आज स्वदेश के लिए भरेंगे उड़ान
युद्धग्रस्त सुमी से निकाले गए करीब 700 भारतीय बृहस्पतिवार को भारत लौट सकते हैं। बुधवार को विशेष ट्रेन के जरिये सभी पोलतावा से निकल गए। यह ट्रेन छात्रों को लवील लेकर आएगी, जहां से बस से पोलैंड लाया जाएगा, फिर स्वदेश के लिए उड़ान भरेंगे।
मैरियूपोल में बमबारी से बच्चों का अस्पताल ध्वस्त
मैरियूपोल में बुधवार को रूसी बमबारी में बच्चों का अस्पताल ध्वस्त हो गया। कई बच्चों व गर्भवती महिलाओं के मलबे में दबे होने की आशंका है।
चिंता : चेर्नोबिल संयंत्र में काम रुका, सिग्नल आना बंद
अंतरराष्ट्रीय एटमी ऊर्जा एजेंसी का दावा है, रूस के कब्जे में आए चेर्नोबिल परमाणु संयंत्र ने काम करना बंद कर दिया। यूक्रेन की सरकारी कंपनी एनेरगोतम ने बताया, पावर ग्रिड ठप होने से बिजली की सप्लाई बंद हो गई।
