Desh

महाराष्ट्र : गंधक लदे ट्रक की ऑटोरिक्शा से टक्कर के बाद लगी आग, दंपति की जलकर मौत

पीटीआई, ठाणे
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 20 Jan 2022 03:51 AM IST

सार

पुलिस ने बताया कि हादसा अंबरनाथ-पूर्वी इलाके में एक नाले के पास हुआ। हादसे में जान गंवाने वाला दंपति ऑटोरिक्शा में सवार था। 

सड़क हादसे में दंपति की जलकर मौत। (सांकेतिक तस्वीर)
– फोटो : सोशल मीडिया

ख़बर सुनें

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के अंबरनाथ बस्ती में एक 62 वर्षीय व्यक्ति और उसकी पत्नी की जलकर मौत हो गई। बुधवार दोपहर तरल गंधक से लदा एक ट्रक ढलान पर पीछे की ओर चला गया और एक ऑटोरिक्शा को टक्कर मार दी, जिससे दोनों वाहनों में आग लग गई। जिसके चलते एक दंपति की जलकर मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि हादसा अंबरनाथ-पूर्वी इलाके में एक नाले के पास हुआ। पुलिस ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाला दंपति ऑटोरिक्शा में सवार था। पुलिस उपायुक्त (यातायात) बालासाहेब पाटिल ने कहा , ‘ट्रक अंबरनाथ से शील की ओर जा रहा था। नाले के पास, उसमें कुछ तकनीकी खराबी आ गई और ढलान के कारण पीछे की ओर जाने लगा। इस दौरान उसने एक ऑटोरिक्शा को टक्कर मार दी, जिससे ऑटोरिक्शा का ईंधन टैंक फट गया और दोनों वाहनों में आग लग गई।’

उन्होंने कहा कि कुछ देर बाद ट्रक में रखे गंधक में भी आग लग गई और ऑटोरिक्शा में सवार दो लोगों की जलकर मौत हो गई। मृतकों की पहचान 62 वर्षीय वासुदेव भोइर और उनकी पत्नी गुलाब भोइर (57) के रूप में हुई है।

पाटिल ने कहा कि दुर्घटना में दोनों वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। उन्होंने कहा कि सूचना मिलने पर पुलिस और अंबरनाथ नगर परिषद के दमकल कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और आग बुझाई।

दमकल अधिकारी ने बताया कि घटना शाम चार बजे से कुछ पहले की है। पुलिस ने बताया कि दोनों पीड़ितों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए स्थानीय सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि ट्रक और ऑटोरिक्शा के अलावा एक कार में भी आग लग गई।

विस्तार

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
%d bloggers like this: