Desh

मणिपुर: चुनाव से पहले एनपीपी प्रत्याशी के पिता को मारी गोली, प्रधानमंत्री के दौरे से पहले बड़ी घटना

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सत्यनारायण मिश्र/इंफाल
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sat, 19 Feb 2022 11:21 PM IST

सार

सीएम संगमा ने कहा कि यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। इससे कुछ लोगों की परेशानी का अंदाजा लगाया जा सकता है। वह 2002 से मणिपुर में सक्रिय हैं, लेकिन कभी ऐसा नहीं हुआ। मामले की राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी से शिकायत करेंगे।  

ख़बर सुनें

मणिपुर के पूर्वी इंफाल जिले में अज्ञात बंदूकधारियों ने नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के एक उम्मीदवार के पिता को गोली मार दी। मेघालय के मुख्यमंत्री और एनपीपी के अध्यक्ष कोनराड संगमा के मुताबिक, घटना शुक्रवार शाम अंद्रो विधानसभा क्षेत्र के याइरीपोक में घटी। यहां कुछ अज्ञात हमलावरों ने चुनाव प्रचार के दौरान अंद्रो निर्वाचन क्षेत्र से एनपीपी प्रत्याशी एल संजय सिंह के पिता शामजाई सिंह को कंधे में गोली मारकर घायल कर दिया। 

कुछ दिन पहले ही एक एनपीपी प्रत्याशी के घर के पास बम विस्फोट की घटना भी हुई थी। मुख्यमंत्री संगमा ने पहले ही राज्य में अपने प्रत्याशियों पर हमलों की आशंका जताई थी। संगमा ने अस्पताल पहुंचकर उनका हाल जाना। संगमा ने कहा कि यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। इससे कुछ लोगों की परेशानी का अंदाजा लगाया जा सकता है। वह 2002 से मणिपुर में सक्रिय हैं, लेकिन कभी ऐसा नहीं हुआ। मामले की राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी से शिकायत करेंगे।  

मणिपुर में आगामी 28 फरवरी को 38 विधानसभा क्षेत्रों में पहले चरण का मतदान होना है। घटना से राज्य में चुनावी हिंसा की आशंका गहरा गई है। केंद्र और राज्य सरकारों के साथ संघर्ष विराम की घोषणा कर चुके कुछ उग्रवादी संगठनों की ओर से सत्ताधारी खेमे के पक्ष में ग्रामीण इलाकों में दहशत पैदा करने के आरोप सामने आ रहे हैं। हालांकि सत्तापक्ष से इसे नकार रहा है।

इस बीच केंद्र की भाजपा सरकार ने सीमाई राज्य मणिपुर में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। पड़ोसी असम और त्रिपुरा के मुख्यमंत्री व केंद्रीय-प्रांतीय मंत्री पहले से ही विभिन्न इलाकों में मोर्चा संभाले हुए हैं। अगले मंगलवार को खुद प्रधानमंत्री मोदी यहां सभाओं को संबोधित करने पहुंचेंगे। भाजपा की ताबड़तोड़ प्रचार के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी सोमवार और मंगलवार को यहां चुनाव प्रचार करेंगे।

विस्तार

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
%d bloggers like this: