बेहतर अनुभव के लिए अपनी सेटिंग्स में जाकर हाई मोड चुनें।
रोमांटिक किंग यश चोपड़ा ने साल 1997 में एक सुपर-डुपर हिट फिल्म बनाई थी जिसका नाम था ‘दिल तो पागल है।’ शायद अब आप समझ गए होंगे और यदि नहीं तो चलिए याद दिला देते हैं। फिल्म में शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित और करिश्मा कपूर लीड रोल में नजर आए थे। वहीं अक्षय कुमार ने कैमियो किया था। डांस, म्यूजिक और रोमांस से लबरेज इस फिल्म ने दर्शकों को फिर से प्यार करना सिखा दिया था। उस साल फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। लेकिन कम ही लोग जानते होंगे कि करिश्मा से पहले इस फिल्म का ऑफर पांच अभिनेत्रियों को दिया गया था और पांचों ने ही रिजेक्ट कर दिया। उसके बाद करिश्मा को यह रोल मिला और रातों-रात उन्हें एक अलग ही पहचान मिल गई। ऐसे ही बहुत से किस्से और रोचक कहानियां इस फिल्म से जुड़े हैं जिन्हें सुनकर शायद आप भी हैरान हो जाएंगे।
सभी 182 एपिसोड
रोमांटिक किंग यश चोपड़ा ने साल 1997 में एक सुपर-डुपर हिट फिल्म बनाई थी जिसका नाम था ‘दिल तो पागल है।’ शायद अब आप समझ गए होंगे और यदि नहीं तो चलिए याद दिला देते हैं। फिल्म में शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित और करिश्मा कपूर लीड रोल में नजर आए थे। वहीं अक्षय कुमार ने कैमियो किया था। डांस, म्यूजिक और रोमांस से लबरेज इस फिल्म ने दर्शकों को फिर से प्यार करना सिखा दिया था। उस साल फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। लेकिन कम ही लोग जानते होंगे कि करिश्मा से पहले इस फिल्म का ऑफर पांच अभिनेत्रियों को दिया गया था और पांचों ने ही रिजेक्ट कर दिया। उसके बाद करिश्मा को यह रोल मिला और रातों-रात उन्हें एक अलग ही पहचान मिल गई। ऐसे ही बहुत से किस्से और रोचक कहानियां इस फिल्म से जुड़े हैं जिन्हें सुनकर शायद आप भी हैरान हो जाएंगे।
साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार अभिनेता धनुष और उनकी पत्नी ऐश्वर्या हमेशा-हमेशा के लिए अलग हो रहे हैं। रामगोपाल वर्मा ने ट्विटर पर कई ट्वीट करते हुए शादी को समाज में पूर्वजों की थोपी गई एक बुरी परंपरा करार दिया। ‘महाभारत’ में श्रीकृष्ण की भूमिका निभाने वाले एक्टर नीतीश भारद्वाज अपनी पत्नी से अलग हो गए हैं।
अभिनेता प्रेमनाथ की पकड़ सिर्फ फिल्मों तक ही सीमित नहीं थी। उनकी साहित्य और संगीत पर पकड़ भी अच्छी थी। उनकी बेहिसाब शख्सियत को देखकर ही अभिनेत्री मुधुबाला भी उनके प्यार में दीवानी हो गई थीं।
देश के प्रख्यात कथक नर्तक बिरजू महाराज का 83 साल की उम्र में सोमवार को निधन हो गया। आरआरआर के मेकर्स को इस फिल्म को रिलीज करने के लिए अब है किसी फेस्टिवल डेट की तलाश। मलयालम अभिनेत्री संग मारपीट के मामले में एक्टर दिलीप को नहीं मिली राहत।
बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार राजकुमार हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनसे जुड़े किस्से आज भी चर्चा में आ जाते हैं। वो एक बेहतरीन अभिनेता तो थे ही उनकी बेबाकी भी इंडस्ट्री में काफी मशहूर थी। राजकुमार मन में बातें रखना नहीं जानते थे। उनके दिल में किसी के लिए बैर हो ना हो मुंह पर वो मन में चल रही बात कह दिया था करते थे। उन्हें इंडस्ट्री का सबसे अक्खड़, मुंहफट और बेबाक सितारा माना जाता था। उनके इसी स्वभाव के कारण उनके दोस्त भी कम ही बनते थे। राजकुमार बॉलीवुड के किसी भी सितारे के साथ स्टार जैसा रवैया नहीं अपनाते थे। ऐसे एक दो नहीं बल्कि कई मौके आए जब उन्होंने सितारों की बेइज्जती उनके मुंह पर ही कर दी। तो चलिए आज आपको बताते हैं उन सितारों के बारे में जिन्हें राजकुमार की बेबाकी का सामना करना पड़ा था।
सारा अली खान अपनी मां अमृता सिंह के साथ पहुंची उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर। करोड़ो फैंस कर रहे हैं लता मंगेश्कर के जल्द ठीक होने की दुआएं, वे अभी भी बई के कैंडी अस्पताल के आईसीयू में डॉक्टर्स की निगरानी में हैं। टीवी शो भाभी जी घर पर हैं की पॉपुलर एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे को चप्पल पहन कर सूर्य देव को अर्घ्य देने के लिए ट्रोल किया गया।
संगीतकार मदन मोहन के बारे में संगीतकार खय्याम का कहना है कि वे संगीत के बेताज बादशाह थे। संगीत की जितनी विविधताएं होती हैं, उन सबका उन्हें गहरा ज्ञान एवं समझ थी। जबकि उन्होंने शास्त्रीय अथवा सुगम संगीत का बाकायदा कोई प्रशिक्षण नहीं लिया था। ‘आंधी’, ‘मदहोश’, ‘अंजाम’ जैसी फिल्मों में संगीत देने वाले मदन मोहन जिस पहचान के हकदार थे वो उन्हें हासिल नहीं हो पाई। 25 जून 1924 यानी आज उनका जन्म इराक में हुआ था। ऐसे तो काफी कम ही लोग मदन मोहन के बारे में जानते होंगे।
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के बीच सबकुछ ठीक है, दोनों ने ब्रेक अप की खबरों का खंडन किया है। साउथ के मशहूर एक्टर दिलीप के खिलाफ एक यौन उत्पीड़न के मामले में केरल उच्च न्यायालय से दिलीप को 18 जनवरी तक की राहत मिल गई है। कोरोना के खतरे को देखते हुए कॉमेडियन भारती सिंह अपने पति हर्ष लिंबाचिया के साथ मुंबई छोड़ अपने फार्म हाउस में शिफ्ट हो गई हैं।
फिल्म इंडस्ट्री में ना जाने कितने किस्से-कहानियां होंगे जिनके बारे में पता ही नहीं चलता। कुछ ऐसे दिलचस्प किस्से भी हैं जो दर्शकों के सामने आ जाते हैं। वहीं निर्देशकों और कलाकारों के बीच तो वाकई ना जाने क्या-क्या सुनने को मिल ही जाता है। आज हम आपको ऐसे ही एक फिल्मकार के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने अमिताभ और धरम पाजी को ही सरेआम फटकार लगा दी थी। चुपके-चुपके, अनुपमा, आनंद, अभिमान, गुड्डी, गोलमाल और नमक हराम जैसी यादगार फिल्में बनाने वाले ऋषिकेश मुखर्जी की पहचान एक तेज-तर्रार निर्देशक के तौर पर थी। वो किसी भी कलाकार को शूट किए जाने वाले सीन की जानकारी नहीं देते थे। किसी को भी ये नहीं पता होता था कि अगले सीन में उसे क्या रोल मिलने वाला है, बस कॉस्ट्यूम एक्टर्स को थमा दी जाती थी।
साइना नेहवाल पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में साउथ अभिनेता सिद्धार्थ के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की दो साल की बेटी समीशा शेट्टी ने घायल पक्षी के लिए प्रार्थना करते हुए गायत्री मंत्र का पाठ किया। इधर स्वर कोकिला लता मंगेशकर कोरोना वायरस की चपेट में आने के बाद से आईसीयू में एडमिट हैं जहां उनके हालत में सुधार बताया जा रहा है।
© 2021-22 Amar Ujala Limited
