Entertainment

जन्मदिन: अजय देवगन के पास है 84 करोड़ का प्राइवेट जेट, मुंबई के पॉश इलाके में है आलीशान बंगला, देखें अंदर की तस्वीरें

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन का 2 अप्रैल को जन्मदिन है। अजय देवगन यानी विशाल देवगन का जन्म 2 अप्रैल 1969 को हुआ था। अजय का जन्म पंजाब में हुआ। उनका परिवार बॉलीवुड के सबसे जाने-माने परिवारों में से एक हैं। अजय देवगन जब 22 साल थे तब उन्होंने फिल्म फूल और कांटे से डेब्यू किया था। आज वह हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के बड़े सितारों में से एक हैं। गंभीर रोल से लेकर एक्शन और कॉमेडी सभी में तरह के किरदार में अजय देवगन जान डाल देते हैं। शायद यही वजह है कि उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से दो बार नवाजा जा चुका है। अजय अपने लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए भी जाने जाते हैं।

84 करोड़ रुपये का प्राइवेट जेट

अजय देवगन उन भारतीय अभिनेताओं में से एक हैं, जिनके पास अपना प्राइवेट जेट है। इस प्राइवेट जेट का नाम हॉकर 800 है। उन्होंने साल 2010 में 6 सीटर का प्राइवेट जेट खरीदा था। इसकी कीमत 84 करोड़ रुपये है। वह इसका इस्तेमाल शूटिंग्स, प्रमोशन और पर्सनल ट्रिप्स के लिए करते नजर आते हैं।

शिवशक्ति में रहते हैं अजय देवगन

मुंबई में अजय देवगन शिवशक्ति में रहते हैं। उनका यह बंगला मुंबई के पॉश इलाके जुहू में स्थित हैं। ये बंगला अंदर और बाहर दोनों जगह से बेहद खूबसूरत नजर आता है। इसकी कीमत करीब 30 करोड़ रुपये है। यहां अजय अपने पूरे परिवार के साथ रहते हैं।

 

अजय देवगन के इस बंगले में जिम, स्वीमिंग पूल, मिनी थिएटर, लाइब्रेरी, और स्पोर्ट्स रूम भी है। अजय देवगन के बारे में आपने सुना ही होगा कि वह पार्टियों में नहीं जाते हैं। इसके अलावा वह हाई-फाई होने से भी बचते हैं और उनकी सिंपलिसिटी ही फैंस का मन मोह जाती है।

उनके घर का नजारा भी इनकी इसी पर्सनालिटी से वाकिफ कराता है। अजय भगवान शिव के बहुत बड़े भक्त है इसलिए उन्होंने अपने बंगले का नाम शिवशक्ति रखा है। इस बंगले में चार बेडरूम है। सभी बेडरूम को सबकी पसंद के हिसाब से डिजाइन किया गया है।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

13
Desh

पहल: रक्षा मंत्रालय ने कहा- देश के 37 छावनी अस्पतालों में एक मई से शुरू होंगे आयुर्वेद क्लिनिक

10
Desh

स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट : पांच साल में 10 फीसदी नीट पास छात्रों को भारत में मिला प्रवेश, 90 फीसदी विदेश पर ही निर्भर

10
Desh

गुर्जर आंदोलन से सरकार को हिला देने वाले किरोड़ी सिंह बैंसला की निधन, एक इशारे पर एकजुट हो जाते थे लोग

To Top
%d bloggers like this: