Desh

कश्मीरी पंडितों पर तकरार : केरल कांग्रेस के दावे पर भाजपा सांसद अल्फोंस का पलटवार, बोले- इन्हें इतिहास की समझ नहीं

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Mon, 14 Mar 2022 11:39 AM IST

सार

अल्फोंस ने कहा कि कांग्रेस को इतिहास की समझ नहीं है। उसे विकृत इतिहास पता है। सब जानते हैं कि कांग्रेस या उसके समर्थक दलों की सरकार के दौरान कश्मीर से 1.50 लाख पंड़ितों को सांप्रदायिक आधार पर खदेड़ा गया। 
 
ख़बर सुनें

फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ को लेकर कश्मीरी पंडितों के मुद्दे पर देश में एक बार फिर बहस छिड़ गई है। इसी बीच केरल कांग्रेस ने ट्वीट कर तत्कालीन कांग्रेस सरकार द्वारा विस्थापित कश्मीरी पंडितों की मदद का दावा किया है। इस पर केरल के भाजपा सांसद केजे अल्फोंस ने कांग्रेस पर पलटवार किया है। 
अल्फोंस ने कहा कि कांग्रेस को इतिहास की समझ नहीं है। उसे विकृत इतिहास पता है। सब जानते हैं कि कांग्रेस या उसके समर्थक दलों की सरकार के दौरान कश्मीर से 1.50 लाख पंडितों को सांप्रदायिक आधार पर खदेड़ा गया। 
पूर्व केंद्रीय मंत्री अल्फोंस ने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने जम्मू-कश्मीर में ऐसी स्थिति पैदा कर दी जिसमें पंडित वहां नहीं रह सकते थे।  उनकी हत्याएं कर दी गईं, उनकी जान को खतरा था, इसलिए वे वहां से चले गए। अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद चीजों में नाटकीय रूप से बदलाव आया है। 

केरल कांग्रेस ने यह दावा किया था
इससे पहले केरल कांग्रेस ने दावा किया था कि जम्मू-कश्मीर में पंडितों के लिए 5242 शिविर बनाए गए  थे और प्रत्येक विस्थापित परिवार को 5 लाख रुपये की सहायता दी गई थी। इसके अलावा विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप और किसानों को मदद दी गई थी। 1168 करोड़ रुपये की कल्याणकारी योजनाएं इनके लिए चलाई गई थी। 
 
विस्तार

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
%d bloggers like this: