Desh

उपचुनाव 2022 परिणाम Live: एक लोकसभा और चार विधानसभा सीट पर काउंटिंग जारी, शत्रुघ्न और बाबुल की किस्मत का भी फैसला

08:40 AM, 16-Apr-2022

बंगाल, ममता दीदी के साथ: बाबुल

टीएमसी उम्मीदवार ने बाबुल सुप्रियो ने कहा कि बालीगंज में 41% मतदाता ने मतदान किया जो कि  विपक्ष के अनावश्यक दावे को खारिज करते हैं। अगर ऐसा होता तो क्या इतना मतदान होता? बंगाल ममता दीदी के साथ है।

08:29 AM, 16-Apr-2022

खैरागढ़(छत्तीसगढ़) उपचुनाव: कांग्रेस की यशोदा वर्मा बनाम भाजपा के कोमल जंघेल  

छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में कुल 10 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होना है । पिछले साल नवंबर में जेसीसी (जे) विधायक और पूर्व सांसद देवव्रत सिंह के निधन के बाद उपचुनाव कराना पड़ा। जेसीसी (जे) ने पूर्व विधायक खैरागढ़ के एक वकील और दामाद नरेंद्र सोनी को मैदान में उतारा, जबकि भाजपा ने पूर्व विधायक कोमल जंघेल को मैदान में उतारा है। कांग्रेस की खैरागढ़ प्रखंड इकाई की अध्यक्ष यशोदा वर्मा सत्ताधारी पार्टी की ओर से उम्मीदवार हैं।

08:25 AM, 16-Apr-2022

बिहार के बेचहां में राजद बनाम वीआईपी बनाम भाजपा

विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के टिकट पर जीते विधायक मुसाफिर पासवान के निधन के कारण इस सीट पर उपचुनाव कराया गया। मृतक विधायक के बेटे अमर राजद के उम्मीदवार के रूप में मैदान में थे जबकि वीआईपी ने गीता देवी को मैदान में उतारा है, जिनके पिता रमई राम 2020 के विधानसभा चुनाव में राजद के उम्मीदवार थे। भाजपा ने बेबी कुमारी को मैदान में उतारा  था।

08:25 AM, 16-Apr-2022

आसनसोल में शत्रुघ्न सिन्हा vs अग्निमित्रा पॉल

पश्चिम बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस की तरफ से जाने-माने अभिनेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शत्रुघ्न सिन्हा को टिकट दिया गया है। वहीं भाजपा ने इस सीट से अग्निमित्रा पॉल को उतारा है।

08:08 AM, 16-Apr-2022

उपचुनाव 2022 परिणाम Live: एक लोकसभा और चार विधानसभा सीट पर काउंटिंग जारी, शत्रुघ्न और बाबुल की किस्मत का भी फैसला

आज देश की एक लोकसभा और चार विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों के परिणाम आने वाले हैं। इसके लिए मतगणना जारी है। जिन चार विधानसभा सीटों पर काउंटिंग हो रही है वे हैं पश्चिम बंगाल में बालीगंज, छत्तीसगढ़ में खैरागढ़, बिहार में बोचहां और महाराष्ट्र का कोल्हापुर। वहीं एक लोकसभा सीट पश्चिम बंगाल का आसनसोल है। इन सीटों पर 12 अप्रैल को मतदान हुआ था।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

10
videsh

नया अध्ययन : कैंसर के दूसरे अंगों में फैलने से हो रही 90 प्रतिशत मरीजों की मौत, अमेरिकी वैज्ञानिकों का खुलासा

10
Desh

मायावती के M प्लान से अखिलेश की परेशानी बढ़ी, सपा से उठ रहा मुसलमानों का भरोसा!

To Top
%d bloggers like this: