Desh

आंध्र प्रदेश: 'जिन्ना टावर का नाम बदलो' भाजपा नेताओं ने उठाई मांग, कहा- लाखों हिंदुओं के हत्यारे का नाम मंजूर नहीं

एएनआई,कडपा
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 20 Mar 2022 11:27 AM IST

सार

आंध्र प्रदेश के गुंटूर में ‘जिन्ना टॉवर’ के नाम बदलने को लेकर एक बार फिर से विवाद खड़ा हो गया है। भाजपा नेताओं ने कहा कि जिन्ना लाखों हिंदुओं की हत्या के लिए जिम्मेदार था इसलिए उसका नाम हटना चाहिए।

ख़बर सुनें

भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा ) की आंध्र प्रदेश इकाई ने गुंटूर में ‘जिन्ना टावर’ का नाम बदलने की मांग दोहराई है। नेताओं ने कहा कि टावर से पाकिस्तान के संस्थापक का नाम हटा दिया जाना चाहिए क्योंकि वह लाखों हिंदुओं की हत्या के लिए जिम्मेदार था। जिन्ना की वजह से ही भारत का विभाजन हुआ था। भाजपा नेताओं ने  टावर का नाम पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के नाम पर रखने के लिए कहा है।

वोट खोने के डर से जगन मोहन रेड्डी नाम नहीं बदलेंगे: भाजपा
भाजपा नेताओं ने मांग करते हुए कहा कि गुंटूर के टावर से मुहम्मद अली जिन्ना का नाम हटा दिया जाए। भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी टावर का नाम बदलने के इच्छुक नहीं हैं क्योंकि उन्हें अपना वोट बैंक खोने का डर है। भाजपा इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। भाजपा मुसलमानों या इस्लाम के खिलाफ नहीं है, बल्कि कट्टरवाद और तुष्टिकरण की राजनीति के खिलाफ है। 

टावर का नाम एपीजे अब्दुल कलाम पर हो: भाजपा
भाजपा नेता देवधर ने कहा कि टावर का नाम (पूर्व राष्ट्रपति) एपीजे अब्दुल कलाम के नाम पर रखा जा सकता है, लेकिन वह (सीएम) ऐसा नहीं करेंगे, क्योंकि उन्हें वोट नहीं मिलेगा। । विशेष रूप से, भाजपा की आंध्र प्रदेश इकाई ने पिछले साल दिसंबर में गुंटूर नगर निगम आयुक्त चल्ला अनुराधा को एक ज्ञापन सौंपा था जिसमें पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के नाम पर ‘जिन्ना टॉवर’ का नाम बदलने की मांग की गई थी। हालांकि विवाद के बाद गुंटूर नगर निगम (जीएमसी) के अधिकारियों ने टावर को तिरंगे से रंगवा दिया था लेकिन नाम नहीं बदला गया।

विस्तार

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
%d bloggers like this: