Tech

Redmi Watch 2 Lite Review: क्या इन-बिल्ट GPS के साथ 5,000 रुपये में यह बेस्ट स्मार्टवॉच है?

रेडमी इंडिया ने कुछ दिन पहले ही भारतीय बाजार में अपनी नई स्मार्टवॉच Redmi Watch 2 Lite को भी लॉन्च किया है। Redmi Watch 2 Lite को पिछले साल नवंबर में ग्लोबली लॉन्च किया गया था। रेडमी इंडिया की इस नई स्मार्टवॉच के फीचर्स की बात करें तो इसमें 1.55 इंच की कलरफुल डिस्प्ले दी गई है। इसके अलावा इस वॉच के स्ट्रैप को लेकर दावा है कि यह एंटी बैक्ट्रीरियल है यानी इस पर बैक्ट्रीरिया का असर नहीं होगा। रेडमी की इस स्मार्टवॉच में इनबिल्ट जीपीएस भी है। इसके अलावा इस वॉच में 24 घंटे हार्ट रेट मॉनिटरिंग की सुविधा है। Redmi Watch 2 Lite की कीमत 4,999 रुपये है। इस वॉच को हमने कुछ दिनों तक इस्तेमाल किया है। आइए रिव्यू जानते हैं…
Redmi Watch 2 Lite Review:  स्पेसिफिकेशन

Redmi Watch 2 Lite 1.55 इंच की TFT डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 320×360 पिक्सल है। डिस्प्ले की ब्राइटनेस 450 निट्स है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ v5 है। वॉच के साथ 100 वॉच फेसेज मिलेंगे और इसमें 100 वर्कआउट मोड भी हैं। Redmi Watch 2 Lite के साथ 17 प्रोफेशनल मोड हैं। Redmi Watch 2 Lite को वाटर रेसिस्टेंट के लिए 5ATM की रेटिंग मिली है। Redmi Watch 2 Lite में ब्लड ऑक्सीजन मॉनिटर करने के लिए SpO2 सेंसर दिया गया है।

इसमें स्लीप ट्रैकिंग के साथ स्ट्रेस मॉनिटरिंग का भी फीचर दिया गया है। Redmi Watch 2 Lite को एंड्रॉयड और आईओस दोनों के साथ इस्तेमाल किया जा सकेगा। इसमें 262mAh की बैटरी है जिसे लेकर 10 दिनों के बैकअप का दावा है। इसे इवोरी, ब्लैक और ब्लू कलर में खरीदा जा सकेगा। वॉटर रेसिस्टेंट के लिए इसे 5ATM की रेटिंग मिली है। इसमें इनबिल्ट जीपीएस दिया गया है। यह ब्रिदिंग एक्सरसाइज और मासिक धर्म साइकल रिमाइंडर के साथ आती है। इसमें फाइंड फोन फीचर भी है। इसमें स्ट्रेस मॉनिटर भी है।

Redmi Watch 2 Lite Review: डिजाइन

Redmi Watch 2 Lite की डिजाइन हमें पसंद आई। स्ट्रैप के बकल सीधे नहीं हो सकते क्योंकि वे एक पिन से नहीं बल्कि जैक के जरिए जुड़े हैं। स्मार्चवॉच में राइट साइड में एक ही बटन है जिसका इस्तेमाल स्लीप मोड से वॉच को एक्टिव करने या फिर ऑफ-ऑन के लिए किया जा सकता है। इस बटन से आप होम स्क्रीन पर भी जा सकते हैं। यह वॉच इवोरी, ब्लैक और ब्लू कलर में उपलब्ध है। हमारे पास रिव्यू के लिए ब्लैक कलर था। वॉच की फिटिंग बहुत ही शानदार है। स्ट्रैप की क्वॉलिटी अच्छी है और यह सिलिकॉन की है। इसका वजन 35 ग्राम है तो लंबे समय तक इस्तेमाल करने में आपको परेशानी नहीं होगी। नीचे की ओर चार्जिंग डॉक और सेंसर्स को जगह मिली है। ओवरऑल बिल्ड क्वॉलिटी और डिजाइन अच्छी है।

Redmi Watch 2 Lite Review: डिस्प्ले

Redmi Watch 2 Lite 1.55 इंच की TFT एचडी डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 320×360 पिक्सल है। डिस्प्ले की ब्राइटनेस 450 निट्स है जो कि आउटडोर के लिए बढ़िया है। डिस्प्ले के किनारे कर्व्ड हैं। डिस्प्ले का टच और स्क्रॉल स्मूथ है। डिस्प्ले के कलर्स भी शार्प और विजिबल हैं। वॉच के साथ इन-बिल्ट चार फेसेज मिलते हैं और एप के जरिए आप 100 वॉच फेसेज डाउनलोड कर सकते हैं। इसमें अलवेज ऑन डिस्प्ले फीचर नहीं है।

Redmi Watch 2 Lite Review: परफॉर्मेंस

Redmi Watch 2 Lite के साथ 100 वर्कआउट मोड मिलते हैं। इसमें 17 प्रोफेशनल एक्टिविटी मोड भी है जो कि एक बड़ी बात है। Redmi Watch 2 Lite कैलोरी बर्न को ऑटोमेटिक ट्रैक करती है। स्टेप काउंट, हर्ट रेट मॉनिटर और ब्लड ऑक्सीजन सेंसर का रिजल्ट सटीक है। एक्टिविटी मोड में आपको रनिंग, वॉकिंग, आउटडोर साइकलिंग जैसे विकल्प मिलते हैं। आउटडोर साइकलिंग का हमने रिव्यू के दौरान इस्तेमाल किया। वॉच के साथ सबसे खास बात यह है कि वर्कआउट को यह ऑटोमेटिक ट्रैक करती है, हालांकि इसकी जानकारी आपको थोड़ी देर से मिलेगी।

एक्टिविटी को स्टॉप करने के लिए यह वॉच 3 सेकेंड का समय लेती है जो कि हमें थोड़ा अजीब लगा। आमतौर पर स्टॉप बटन पर क्लिक करते ही स्टॉप हो जाना चाहिए। Xiaomi Wear एप के जरिए आप इस वॉच को पेयर करके इस्तेमाल कर सकते हैं। इस एप का यूजर इंटरफेस शानदार है। इस एप में आपको फिटनेस से संबंधित सभी तरह की जानकारी मिलती है। वर्कआउट की जानकारी यह एप मैप के साथ 3डी और वीडियो फॉर्मेट में भी शेयर करने का विकल्प देता है।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
%d bloggers like this: