वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Fri, 11 Mar 2022 09:32 AM IST
सार
ब्रिटेन का कहना है कि अब्रामोविच को क्रेमलिन का वरदहस्त प्राप्त है। उन्होंने अपने व्यावसायिक संपर्कों के जरिए यूक्रेन को अस्थिर करने का प्रयास किया।
ख़बर सुनें
विस्तार
यूक्रेन पर हमले के बाद से रूस और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के करीबी लोगों पर वैश्विक पाबंदियों का शिकंजा कसता जा रहा है। अब ब्रिटेन ने रूस के सात अमीरों व प्रभावशाली लोगों की संपत्तियां जब्त कर ली हैं। इनमें चेल्सी फुटबॉल क्लब के मालिक रोमन अब्रामोविच भी शामिल हैं।
ब्रिटेन का कहना है कि अब्रामोविच को क्रेमलिन का वरदहस्त प्राप्त है। उन्होंने अपने व्यावसायिक संपर्कों के जरिए यूक्रेन को अस्थिर करने का प्रयास किया। उन पर पूर्वी योरपीय देश यूक्रेन की एकता, अखंडता व संप्रभुता को को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया गया है।
