Entertainment

Sonakshi Sinha: पिता शत्रुघ्न सिन्हा के समर्थन में चुनावी मैदान में उतरीं 'दबंग गर्ल', आसनसोल में करेंगी चुनावी प्रचार

बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करके फैंस को अपनी एक्टिविटीज के बारे में बताती रहती हैं। सोनाक्षी के पिता शत्रुघ्न सिन्हा भी बॉलीवुड के सुपरस्टार हैं। उन्होंने अपने जमाने में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। शत्रुघ्न सिन्हा को बिहारी बाबू और शॉटगन के नाम से भी जाना जाता है। इस समय शत्रुघ्न बॉलीवुड को बाय-बाय कह चुके हैं और राजनीति में एक्टिव हैं। मौजूदा समय में उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस ज्वाइन कर ली है। पश्चिम बंगाल में होने वाले चुनाव के लिए उन्हें कांग्रेस ने उम्मीदवार बनाया है। 

पश्चिम बंगाल में आसनसोल लोकसभा सीट पर उपचुनाव होने वाला है। इस सीट से तृणमूल कांग्रेस ने बॉलीवुड के सुपरस्टार और बिहारी बाबू शत्रुघ्न सिन्हा को मैदान में उतारा है। शत्रुघ्न सिन्हा आगामी 20 मार्च से चुनाव प्रचार के लिए उतरेंगे। चुनाव प्रचार में बिहारी बाबू का साथ देने के लिए उनकी बेटी सोनाक्षी सिन्हा भी चुनावी मैदान में उतरेंगी। 

सोनाक्षी सिन्हा ने फिल्म दबंग से सलमान खान के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया। इस फिल्म में सोनाक्षी के अभिनय और लुक्स की बहुत तारीफ हुई थी। दबंग के बाद में सोनाक्षी ने कई बेहतरीन फिल्में दबंग 2, राउडी राठौर, हॉलीडे, अकीरा, बुलेट राजा, वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई अगेन, लुटेरा जैसी कई हिट फिल्में की हैं। 

कुछ दिनों पहले सोनाक्षी सिन्हा और सलमान खान की शादी की फेक वेडिंग फोटो भी वायरल हुई थी, जिसके बाद दोनों की शादी की अफवाहें भी खूब उड़ी थीं। इसके अलावा कुछ दिनों पहले सोनाक्षी के खिलाफ एक शख्स के इवेंट के पैसे लेने और फिर इवेंट करने के चलते गैर जमानती वारंट भी जारी किया गया था। जिसके बाद सोनाक्षी ने इस खबर का खंडन किया था। 

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
%d bloggers like this: