Entertainment

Social Media: 12 साल की उम्र में दीपिका पादुकोण ने लिखी थी पहली कविता, अपने एक और टैलेंट से कराया फैंस को रूबरू

सार

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर अपना एक और टैलेंट लोगों को दिखाया है। दीपिका ने एक कविता शेयर की है, जो उन्होंने 12 साल की उम्र में लिखी थी। फैंस को उनकी ये कविता काफी पसंद आ रही है। 

ख़बर सुनें

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण अपने अभिनय के बल पर लोगों का दिल जीत चुकी हैं। वहीं, अब उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर अपना एक और टैलेंट लोगों को दिखाया है, जिसे देखकर सब उनकी तारीफ कर रहे हैं। दरअसल, दीपिका ने एक कविता शेयर की है, जो उन्होंने 12 साल की उम्र में लिखी थी।

दीपिका पादुकोण ने 12 साल की उम्र में पहली और आखिरी बार कविता लिखी थी। उस समय स्कूल में सब बच्चों को कविता लिखने के लिए दो शब्द दिए गए थे। इतने साल बाद दीपिका ने अपनी कविता को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। फैंस को उनकी लिखी ये कविता काफी पसंद आ रही है और वह इस पोस्ट को जमकर शेयर भी कर रहे हैं।

दीपिका पादुकोण ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि मेरी कविता लिखने की पहली और आखिरी कोशिश। ये सातवीं कक्षा थी और मैं 12 साल की। कविता का शर्षिक ‘आई एम’ था। हमें दो शब्द दिए गए थे लिखने के लिए, जो आप देख सकते हैं… और उसके बाद इतिहास बन गया।
 

दीपिका के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘पठान’ में नजर आएंगी। वहीं, इससे पहले वह ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम पर रिलीज हुई फिल्म ‘गहराइयां’ में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ अनन्या पांडे, सिद्धांत चतुर्वेदी और धैर्य कारवा मुख्य भूमिका में थे। 

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण अपने अभिनय के बल पर लोगों का दिल जीत चुकी हैं। वहीं, अब उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर अपना एक और टैलेंट लोगों को दिखाया है, जिसे देखकर सब उनकी तारीफ कर रहे हैं। दरअसल, दीपिका ने एक कविता शेयर की है, जो उन्होंने 12 साल की उम्र में लिखी थी।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
%d bloggers like this: