Shagun Apshagun List: हिंदू धर्म में कई चीजें और घटनाएं ऐसी हैं, जिन्हें पौराणिक समय से ही शुभ और अशुभ संकेत से जोड़ कर देखा जाता है। शकुन शास्त्र में भी ऐसी ही शगुन-अपशगुन से जुड़ी कई घटनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया है। रोजमर्रा के जीवन में कई ऐसी घटनाएं हैं, जिन्हें हम नजर अंदाज कर देते हैं, लेकिन मान्यता है कि इन घटनाओं का हमारे जीवन पर कुछ न कुछ अच्छा-बुरा असर जरूर होता है। वहीं कुछ घटनाएं ऐसी होती हैं जो भविष्य में कुछ बुरा होने की ओर इशारा करती हैं। मान्यता है कि यदि ये अपशगुन वाली घटनाएं हो जाएं तो अच्छे-भले चलते हुए काम भी रुक जाते हैं, तो वहीं कुछ घटनाएं किसी बड़ी दुर्घटना की ओर इशारा करती हैं। इसके अलावा जीवन में कई मुसीबतें भी आ जाती हैं। तो चलिए आज उन्हीं घटनाओं के बारे में जानते हैं जिन्हें बेहद अशुभ माना गया है….
कभी-कभी दूध उबलते समय गिर जाता है, लेकिन दूध का उबलकर गिरना अच्छा नहीं माना जाता है। ये किसी दुर्घटना या हानि होने का संकेत देता है।
यदि आपके घर में नल से लगातार पानी लीक रहा हो तो ये धन हानि का संकेत देता है। ऐसे में इसे तुरंत ठीक करा देना चाहिए।
जंग लगी लोहे की चीजें
अक्सर घर में रखी लोहे की चीजों में जंग लगने लगती है। जबकि घर में रखीं जंग लगी चीजें कई मुसीबतें लाती हैं। ऐसे में इन्हें घर से तुरंत हटा देना चाहिए।
कहा जाता है कि चाकू का गिरना शुभ नहीं माना जाता है। इसके अलावा कभी भी छुरी और कांटे को क्रॉस करके नहीं रखना चाहिए। इससे घर में कलह बढ़ती है।
