Desh

आज की बड़ी खबरें: पीएम मोदी आज प्रधानमंत्री संग्रहालय का करेंगे उद्घाटन, सात फेरे लेंगे आलिया और रणबीर, पढ़ें देश-दुनिया की अहम खबरें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बनाए गए प्रधानमंत्री संग्रहालय का आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उद्घाटन करेंगे। इसमें देश के अब तक के सभी प्रधानमंत्रियों के कार्यों का प्रदर्शन होगा। पहले यह नेहरू संग्रहालय भवन के नाम से जाना जाता था। वहीं, बॉलीवुड के मोस्ट चर्चित कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट आज शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर…

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बनाए गए प्रधानमंत्री संग्रहालय का आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उद्घाटन करेंगे। इसमें देश के अब तक के सभी प्रधानमंत्रियों के कार्यों का प्रदर्शन होगा। अधिकारियों ने बताया कि नेताओं के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए भारत के 14 पूर्व प्रधानमंत्रियों के कार्यों को लेकर संग्रहालय को विकसित किया गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर…
आज सात फेरे लेंगे आलिया और रणबीर

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इस समय बॉलीवुड के मोस्ट चर्चित कपल बने हुए हैं। दोनों काफी लंबे समय से रिलेशनशिप में थे। फैंस को उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार है, अब फैंस का ये इंतजार फाइनली खत्म होने वाला है। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट आज शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर ने इसकी पुष्टि कर दी है। यहां पढ़ें पूरी खबर…

आज से लगातार चार दिन तक नहीं खुलेंगे बैंक

आज से लगातार चार दिन बैंक में कामकाज नहीं होगा। आरबीआई कैलेंडर के मुताबिक, चार दिन लगातार बैंक में अवकाश रहेगा, हालांकि ये विभिन्न शहरों में अलग-अलग होगा। ऐसे में बैंकों की छुट्टियों से जुड़ी पूरी लिस्ट चेक कर लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। यहां पढ़ें पूरी खबर...

आज है बैसाखी, जानिए क्यों मनाया जाता है ये पर्व 

बैसाखी के त्योहार को खुशहाली और समृद्धि का पर्व माना जाता है। हर साल ये पर्व अप्रैल के महीने में मनाया जाता है। हिंदी कैलेंडर के अनुसार इस दिन को हमारे सौर नव वर्ष की शुरुआत के रूप में भी जाना जाता है। ये पावन त्योहार भारतीय किसानों का माना जाता है। पंजाब, हरियाणा समेत उत्तर भारत के कुछ स्थानों पर बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। यहां पढ़ें पूरी खबर…

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

12
Desh

पढ़ें 14 अप्रैल के मुख्य और ताजा समाचार – लाइव ब्रेकिंग न्यूज़

10
Desh

XE Variant: कोरोना के नए वैरिएंट ने बढ़ाई चिंता, स्वास्थ्य मंत्री मंडाविया ने विशेषज्ञों के साथ की बैठक 

10
Sports

जूनियर विश्वकप: कांस्य पदक के मुकाबले में शूटआउट में हारी महिला हॉकी टीम, इंग्लैंड से मिली हार

10
Entertainment

Plastic Surgery: इन अभिनेत्रियों ने गर्व से कबूल किया प्लास्टिक सर्जरी कराना, कई हुई थीं ट्रोल्स का शिकार

9
Entertainment

KGF Chapter 1 Recap: सोने की खदान… गरुड़ा और रॉकी भाई, चैप्टर-2 देखने से पहले पढ़ें केजीएफ चैप्टर-1 की पूरी कहानी

To Top
%d bloggers like this: