videsh

Russia Ukraine war live: यूक्रेन में अब तक 14 बच्चों समेत 352 आम नागरिकों की मौत, संयुक्त राष्ट्र महासभा ने बुलाई आपातकालीन बैठक

09:09 AM, 28-Feb-2022

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने बुलाया विशेष सत्र

यूक्रेन पर रूस के हमलों के बीच संयुक्त राष्ट्र समासभा ने विशेष आपात सत्र बुलाया है। सुबह 10 बजे से यूएनजीए की आपात बैठक शुरू होगी। संयुक्त राष्ट्र महासभा के 76वें सत्र के अध्यक्ष अब्दुल्ला शाहिद सत्र इसकी अध्यक्षता करेंगे। संयुक्त राष्ट्र महासभा के इतिहास में यह 11वां मौका होगा, जब विशेष आपात बैठक बुलाई गई है। 

08:57 AM, 28-Feb-2022

14 बच्चों समेत 352 की मौत

रूस की ओर से चौतरफा हमलों का दंश यूक्रेन बुरी तरह भुगत रहा है। यूक्रेन की ओर से सोमवार को जारी एक बयान के मुताबिक, पिछले चार दिन में रूसी हमलों में 352 आम नागरिकों की मौत हुई है। इसमें 14 बच्चे भी शामिल हैं। 

08:25 AM, 28-Feb-2022

कीव और खारकीव में फिर से धमाके

रूस की तरफ से कीव पर कब्जे के प्रयास और भी तेज हो गए हैं। सोमवार सुबह-सुबह कीव और खारकीव में दो धमाके हुए हैं।

08:09 AM, 28-Feb-2022

पांचवी फ्लाइट पहुंची दिल्ली

यूक्रेन में फंसे 249 अन्य भारतीय छात्रों को लेकर पांचवी फ्लाइट दिल्ली पहुंच गई है। यह फ्लाइट करीब 6ः30 पर दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड हुई। अब तक करीब 1100 से ज्यादा भारतीय छात्रों को यूक्रेन से निकाला जा चुका है। 

07:53 AM, 28-Feb-2022

आम लोगों ने रोके रूसी टैंक

कोर्युकोव्का में दाखिल हो चुकी रूसी सेना को रोकने के लिए आम लोग सामने आए हैं। इसका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें लोग रूसी टैंकों के सामने खड़े नजर आ रहे हैं। वीडियो में रूसी सैनिक आम लोगों से चारों ओर से घिरे हुए दिखाई दे रहे हैं। 

07:36 AM, 28-Feb-2022

Russia Ukraine war live: यूक्रेन में अब तक 14 बच्चों समेत 352 आम नागरिकों की मौत, संयुक्त राष्ट्र महासभा ने बुलाई आपातकालीन बैठक

यूक्रेन में कीव पर कब्जे की जंग पांचवे दिन भी जारी है। वार्ता के प्रस्ताव के बीच भी रूसी हमले कम नहीं हो रहे हैं। इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि, यूक्रेन के लिए अगले 24 घंटे सबसे कठिन होने वाले हैं। 

 

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
%d bloggers like this: