Entertainment

Riya Sen Birthday: विवादों ने लगाया इस सुपरहिट हीरोइन के करियर पर ग्रहण, इस हीरो के साथ लीक हुआ था MMS

रिया सेन
– फोटो : Instagram

रिया सेन बॉलीवुड की इन अभिनेत्रियों में शुमार हैं जिनके बने बनाए करियर को विवादों की काली छाया ने ऐसा ग्रहण लगाया कि ये ग्रहण कभी छट नहीं पाया। आज रिया सेन का जन्मदिन है। हिंदी और बंगाली फिल्मों की फेमस एक्ट्रेस मुनमुन सेन की बेटी और अदाकारा रिया सेन आज अपना 41वां जन्मदिन मना रही हैं। उनकी हिट फिल्मों में ‘स्टाइल’, ‘झंकार बीट्स’ और ‘अपना सपना मनी-मनी’ जैसी फिल्में ही याद आती हैं। लेकिन इससे ज्यादा लोगों को याद है उनसे जुड़ी कंट्रोवर्सी।

रिया सेन
– फोटो : Instagram

बतौर बाल कलाकार शुरू किया अभिनय

रिया ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत वर्ष 1991 में एक बाल कलाकार के रूप में की थी। रिया देव वर्मा और मुनमुन सेन की बेटी हैं। वह अभिनेत्री राइमा सेन की छोटी बहन भी हैं। रिया सेन त्रिपुरा के राजघराने से ताल्लुक रखती हैं। इनके पिता भरत देव वर्मा कूच बिहार की महारानी इला देवी के बेटे हैं।

रिया सेन
– फोटो : Instagram

बी ग्रेड फिल्मों में ही किया काम

रिया को पहली बार पहचान फाल्गुनी पाठक के गाने ‘चूड़ी जो खनकी हाथों में’ से मिली थी। स्टार किड होने के बाद भी रिया सफल अभिनेत्री के तौर पर खुद को स्थापित नहीं कर पाईं। रिया हमेशा अपनी फिल्मों में बोल्ड और हॉट दृश्यों को लेकर चर्चा में रही हैं। अब रिया पूरी तरह से बंगाली फिल्मों की तरफ रुख कर चुकी हैं। 

रिया सेन
– फोटो : Instagram

अफेयर की लिस्ट लंबी

रिया अपने अफेयर को लेकर हमेशा चर्चा में रहीं। उनके ब्वॉयफ्रेंड में अक्षय खन्ना से लेकर लेखक सलमान रुशदी तक का नाम शामिल है। जबकि रुशदी रिया से दोगुनी उम्र के थे। दोनों ने इस बात को एक्सेप्ट कभी नहीं किया मगर, कुछ ही वक्त रिश्ते में रहने के बाद दोनों ही अलग हो गए। 2011 में रिया को श्रीशंत के लिए कई बार स्टेडियम में चीयर करते देखा गया। रिया सेन ने अपने ब्वॉयफ्रेंड शिवम तिवारी से 2017 में एक निजी समारोह में शादी की थी।

रिया सेन
– फोटो : Instagram

एमएमएस केस 

रिया की जिंदगी का सबसे बड़ा विवाद था एक्टर अश्मित पटेल के साथ उनका एमएमएस लीक होना। इस वीडियो में वो अंतरंग होते और एक दूसरे को किस करते दिख रहे थे। 2005 में रिया और अश्मित रिलेशनशिप में थे। उस दौरान रिया की एक फिल्म रिलीज होने वाली थी। लोगों का आरोप था कि पब्लिसिटी के लिए रिया ने खुद अपना ये वीडियो लीक करवा दिया। मगर दोनों ने ही इस वीडियो को फेक बताया था। 

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
%d bloggers like this: