बॉलीवुड इंडस्ट्री की स्टार जोड़ी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों की शादी में परिवार और करीबी दोस्तों ही शामिल हुए थे। शादी के बाद से ही रणबीर और आलिया की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। वहीं, कपल को गिफ्ट मिलने का सिलसिला भी जारी है। दोनों को कई गिफ्ट मिले, लेकिन एक पर सबकी निगाहें टिक गई हैं। आलिया को जानवरों से कितना प्यार है, ये जग जाहिर है। आलिया को पेटा पर्सन ऑफ द ईयर 2021 के लिए भी सम्मानित किया जा चुका है। इसके अलावा आलिया भट्ट की वीगन किड्सवियर लाइन एड-ए-मम्मा को भी पेटा की ओर से अवार्ड दिया गया था। वहीं, अब जो तोहफा कपल को मिला है, वो बाकी सभी से एकदम अनोखा है, जिसकी हर ओर तारीफ हो रही है।
चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर डॉ. नरेश उप्रेती ने कहा कि आलिया और रणबीर ने अपनी शादी के मौके को होर्स फ्री रखा, जो काबिले तारीफ है। उन्होंने कहा कि शादी में घोड़े डर जाते हैं। वह शोर के प्रति बहुत संवेदनशील होते हैं, वहीं शादी समारोह में भीड़, पटाखे और तेज गाने बजते हैं। जो उनके लिए सही नहीं होते। ऐसे में अपने खास दिन पर घोड़े के प्रति ये भावना रखना उनका प्यार दिखाता है। एनजीओ ने स्टैलियन को मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया से रेस्क्यू किया था। इसका इस्तेमाल विक्टोरिया की भारी गाड़ी को ढोने के लिए किया जाता था। वह ऑस्टियोआर्थराइटिस से पीड़ित था और उसके पैरों में सूजन थी। वहीं, घोड़ी एनीमिक को कई संक्रमित घाव थे और वह गंभीर रूप से कुपोषित थी। अब दोनों पूरी तरह स्वस्थ है।
बता दें कि रणबीर और आलिया 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों की शादी काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों की नजदीकियां अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के सेट पर बढ़ी थीं। वहीं, अब जल्द ही दोनों ‘ब्रह्मास्त्र’ में पहली बार एक साथ बड़े पर्दे पर दिखाई देने वाले हैं। यह फिल्म इसी साल 9 सितंबर को रिलीज होगी।
