Entertainment

Priyanka Chopra: आखिरकार प्रियंका चोपड़ा को मिल ही गया अपनी बेटी का नाम, जानिए क्या है उसका अर्थ

जनवरी में मम्मी बनी प्रियंका चोपड़ा इस समय अपने पति निक जोनस के साथ इस समय पेरेन्टहुड को एन्जॉय कर रही हैं। प्रियंका ने खुद सोशल मीडिया के जरिए इस बार की जानकारी दी थी। करीब 3 महीने का समय बीत जाने का बाद अब प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने अपनी बेटी के नाम का खुलासा किया है। 15 जनवरी को सेरोगेसी के जरिए प्रियंका की बेटी का जन्म सैन डिएगो अस्पताल में हुआ था। प्रियंका की कजिन मीरा चोपड़ा ने बेबी गर्ल होने के राज से पर्दा हटाया था।

प्रियंका चोपड़ा अपनी जड़ों से भी काफी जुड़ी हैं और वह पति निक के कल्चर को भी मानती हैं। इसलिए प्रियंका अपनी बेटी का नाम दोनों से जुड़ा हुआ रखना चाहती थीं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने खुलासा किया है उनकी बेटी का नाम ‘मालती मैरी चोपड़ा जोनस’ है। प्रियंका काफी दिनों से अपनी बेटी के नाम को लेकर परेशान थीं। वह चाहती थीं कि उनकी बेटी का नाम कुछ मीनिंगफुल और यूनीक हो।  

एक रिपोर्ट के मुताबिक, बच्ची का नाम ‘मालती मैरी’ है। रिपोर्ट में जन्म प्रमाण पत्र का हवाला दिया गया है, जिसके अनुसार मालती का जन्म रात 8 बजे के बाद हुआ था। ‘मालती’ नाम संस्कृत से लिया गया है। इसका अर्थ होता है- ‘छोटा सुगंधित फूल।’ वहीं मैरी लैटिन भाषा के स्टेला मैरिस से लिया गया है, जिसका अर्थ है समुद्र का सितारा (star of the sea)। इसका बाइबिल का नाम और फ्रेंच वर्जन भी है, क्योंकि मैरी, यीशु की मां का नाम भी था। 

प्रियंका और निक जोनस ने 22 जनवरी को इंस्टाग्राम पर घोषणा की थी कि वह माता-पिता बन गए हैं। उनके पोस्ट में लिखा था, ‘हमें यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि हमने सरोगेसी के माध्यम से एक बच्चे का स्वागत किया है। हम सम्मानपूर्वक इस विशेष समय के दौरान गोपनीयता की मांग करते हैं, क्योंकि हम अपने परिवार पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं। बहुत-बहुत धन्यवाद।’

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
%d bloggers like this: