Entertainment

Priya Sachdev: सक्सेसफुल बिजनेस वुमन हैं करिश्मा कपूर की सौतन प्रिया सचदेव, यशराज फिल्म्स के साथ कर चुकी हैं काम

करिश्मा कपूर और संजय कपूर ने 2003 में शादी की थी। शादी के बाद करिश्मा ने एक बेटी और बेटे को जन्म दिया। हालांकि दोनों कुछ समय ही साथ रहे। तलाक के समय करिश्मा ने संजय कपूर पर कई गंभीर आरोप लगाए। संजय से तलाक के बाद एक तरफ करिश्मा जहां सिंगल हैं वहीं संजय कपूर ने प्रिया सचदेव से शादी कर ली। चलिए आपको बताते हैं प्रिया क्या करती हैं…

प्रिया मॉडल और एक्ट्रेस भी रह चुकी हैं। प्रिया ने 1999 में यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ़ लंदन (UCL) से बिजनेस मैनेजमेंट के साथ डबल मेजर मैथमेटिक्स भी किया है। सचदेव ने अपने करियर की शुरुआत एक निवेश बैंकिंग विश्लेषक के रूप में की थी।

 

उन्होंने कई टीवी विज्ञापनों में भी काम किया है। प्रिया सचदेव ने कई पंजाबी म्यूजिक वीडियो में भी काम किया और यश चोपड़ा की फिल्म ‘नील’ एन ‘निक्की’ में भी नजर आईं। प्रिया ने अमिताभ बच्चन और करीना कपूर के साथ विज्ञापन भी किया है।

प्रिया पेश से बिजनेसवुमन हैं। वे देश के कई शहरों में फैशन बुटीक चलाती हैं। प्रिया सचदेव सोना ग्रुप की समूह निदेशक हैं। वह सोना ऑटोकॉम्प होल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड की प्रबंध निदेशक भी हैं। 

संजय कपूर से शादी करने से पहले प्रिया ने 2006 में विक्रम चतवल से शादी की थी। कहा जाता है दोनों की शादी में पानी की तरह पैसा बहाया गया था। इस शादी में बिल क्लिंटन जैसी बड़ी हस्तियां भी शरीक हुई थीं। हालांकि 2011 में दोनों का तलाक हो गया। तलाक के बाद प्रिया और संजय की मुलाकात हुई। पांच साल डेट करने के बाद संजय और प्रिया ने 2017 में शादी कर ली। दोनों का एक बच्चा भी है।



Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
%d bloggers like this: