Entertainment

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा के दिवंगत पिता को लेकर बोले निक जोनस के पिता-'काश हम उन्हें जान पाते'

सार

प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने अपनी शादी की सालगिरह पर दिवंगत पति अशोक चोपड़ा को याद करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की है। उनकी इस पोस्ट पर निक जोनस के पिता ने भी कमेंट किया है।

ख़बर सुनें

बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाली प्रियंका चोपड़ा का उनके पिता अशोक चोपड़ा के साथ गहरा बॉन्ड था। प्रियंका अक्सर अपने दिवंगत पिता को याद करते हुए उनके साथ बिताए पलों को शेयर करती हैं। अब प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने अपनी शादी की सालगिरह पर दिवंगत पति अशोक चोपड़ा को याद करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की है। उनकी इस पोस्ट पर निक जोनस के पिता ने भी कमेंट किया है।

प्रियंका चोपड़ा की मां ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से दिवंगत पति अशोक चोपड़ा के लिए एक स्वीट पोस्ट की है। उन्होंने अपनी एक थ्रो बैक तस्वीर शेयर की है, जिसमें  डॉक्टर अशोक चोपड़ा और मधु चोपड़ा समुंद्र किनारे बैठे नजर आ रहे हैं। उन्होंने पति अशोक चोपड़ा को याद करते हुए लिखा,’एक खूबसूरत जर्नी’! उनकी इस पोस्ट पर निक जोनस के फादर केविन जोनस ने भी अपने प्रतिक्रिय देते हुए लिखा, सालगिरह मुबारक! काश की हम उन्हें जान पाते। हम थैंकफुल हैं कि प्रियंका चोपड़ा हमारी जिंदगी में हैं। इस पोस्ट पर प्रियंका चोपड़ा ने भी कमेंट किया और लिखा, अमेंजिंग पिक्चर!! इसके अलावा प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम से भी पोस्ट की है और उनकी कजिन दिव्या ज्योति ने भी मधु चोपड़ा की पोस्ट पर लिखा, खूबसूरत बुआ।

मधु चोपड़ा ने केविन जोनस को दी थी जन्मदिन की बधाई-
हाल ही में कुछ दिन पहले निक के पिता पॉल केविन जोनास सीनियर के जन्मदिन के अवसर पर, डॉ मधु चोपड़ा ने भी उन्हें बधाई दी थी। निक जोनस ने अपने पिता के जन्मदिन पर एक पोस्ट शेयर की थी, उनकी इस पोस्ट पर ही मधु चोपड़ा ने केविन को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा था, “हैप्पी बर्थडे, माई डियर केविन सीनियर, धन्य रहो, लव यू।” 

विस्तार

बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाली प्रियंका चोपड़ा का उनके पिता अशोक चोपड़ा के साथ गहरा बॉन्ड था। प्रियंका अक्सर अपने दिवंगत पिता को याद करते हुए उनके साथ बिताए पलों को शेयर करती हैं। अब प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने अपनी शादी की सालगिरह पर दिवंगत पति अशोक चोपड़ा को याद करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की है। उनकी इस पोस्ट पर निक जोनस के पिता ने भी कमेंट किया है।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
%d bloggers like this: