Astrology

Palmistry: हथेली पर ऐसे निशान वाले व्यक्ति के जीवन में कभी नहीं होती धन की कोई कमी

हस्तरेखा ज्योतिष में शंख के निशान को बहुत ही शुभ और भाग्यशाली माना जाता है।

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Tue, 14 Dec 2021 05:21 PM IST

सार

कई लोगों की हथेली में चक्र का निशान बना हुआ होता है। हस्तरेखा में चक्र के निशान को बहुत ही शुभ और भाग्यशाली माना गया है। वैसे तो चक्र का निशान बहुत ही कम लोगों की हथेलियों पर बना होता है।

हस्तरेखा ज्योतिष में शंख के निशान को बहुत ही शुभ और भाग्यशाली माना जाता है।
– फोटो : अमर उजाला

ख़बर सुनें

विस्तार

हस्तरेखा ज्योतिष में व्यक्ति की हथेली पर बनी रेखाओं से व्यक्ति के भाग्य और भविष्य के बारे में काफी जानकारियां हासिल की जाती है। हथेली पर बनी रेखाओं के अलावा कई तरह के निशान और आकृतियां बनी होती हैं। इन निशानों का भी अपना विशेष महत्व होता है। इनमें कुछ निशान बहुत ही शुभ माने जाते हैं तो कुछ निशान को अच्छा नहीं माना जाता। आज हम आपको हथेली पर बने कुछ निशान के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके बनने से व्यक्ति बहुत ही भाग्यशाली होता है। 

– कई लोगों की हथेली में चक्र का निशान बना हुआ होता है। हस्तरेखा में चक्र के निशान को बहुत ही शुभ और भाग्यशाली माना गया है। वैसे तो चक्र का निशान बहुत ही कम लोगों की हथेलियों पर बना होता है। ऐसे लोग बहुत ही धनवान और सुख सुविधा से सपंन्न होते हैं। समाज में इनका मान-सम्मान होता है।

– हथेली पर कमल का निशान भी बहुत शुभ और सौभाग्यशाली माना जाता है। जिन लोगों की हथेली पर कमल का निशान बना होता है उनके जीवन में कभी धन की कोई कमी नहीं होती है। इन लोगों पर हमेशा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद बना होता है। मां लक्ष्मी ऐसे लोगों के जीवन में हमेशा धन बरसाती हैं।

– अगर किसी की हथेली पर स्वास्तिक का निशान बना होता है तो वह व्यक्ति अपने जीवन में बहुत तरक्की करता है। अपनी मेहनत से ऊंचे मुकाम को हासिल करता है। धन-दौलत की कभी कमी नहीं होती।  

– हस्तरेखा ज्योतिष में शंख के निशान को बहुत ही शुभ और भाग्यशाली माना जाता है। अगर किसी की हथेली पर शंख के आकार की कोई आकृति बनी हुई होती है तो वह व्यक्ति बहुत धनी होता है। ऐसे लोग जीवन में बहुत थोड़े से प्रयास में ही जल्दी सफलता प्राप्त कर लेते हैं।

– कई लोगों की हथेली पर अंग्रेजी के अक्षर की आकृतियां भी बनती है। इन्हीं में से हथेली के बीच में M का निशान बना होता है। ऐसे लोगों की दिमाग बहुत ही तेज होता है। ये लोग समूह का नेतृत्व करते हैं क्योंकि इनके अंदर नेतृत्व करने की  गजब की क्षमता होती है। जीवन में ऐसे जातक धन और मान सम्मान कमाते हैं। 

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
%d bloggers like this: