Entertainment

Matrix Resurrections: फिल्म प्रमोशन में प्रियंका चोपड़ा ने पहनी ऐसी जालीदार ड्रेस, तस्वीरें देख आप भी रह जाएंगे हैरान

प्रियंका चोपड़ा
– फोटो : सोशल मीडिया

ग्लोबल आइकन और एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस ने अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपने बोल्ड लुक से भी फैंस को प्रभावित किया है। प्रियंका चोपड़ा अपने हर आउटफिट में खूबसूरत लगती हैं और इसी वजह से एक्ट्रेस की हर तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है। प्रियंका चोपड़ा की मोस्ट अवेटिड फिल्म ‘द मैट्रिक्स रिसरेक्शन्स’ जल्द ही रिलीज होने वाली है, और इसी वजह से प्रियंका चोपड़ा अपनी फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रही हैं लेकिन इस प्रमोशन के दौरान भी प्रियंका अपनी फिल्म के अलावा अपने ग्लैमरस अंदाज की वजह से लाइमलाइट बटोर रही हैं।

 

हाल ही में, प्रियंका चोपड़ा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें वह ब्लैक ड्रेस में काफी सुंदर लग रही हैं। एक्ट्रेस ने ये लुक अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए लिया था और उसी दौरान क्लिक की गई तस्वीरें प्रियंका ने अब सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

प्रियंका चोपड़ा
– फोटो : सोशल मीडिया

इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि प्रियंका कैमरे के लिए काफी एटीट्यूड के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। हालांकि, आगे की दो तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा की हंसी भी देखने को मिल रही है। लुक की बात करें तो, प्रियंका ने ब्लैक कलर का जम्प सूट पहना हुआ है, जो पूरी तरह नेट से तैयार किया गया है। इस आउफिट के ऊपर प्रियंका ने मैचिंग ब्लैजर भी कैरी किया है और बालों को बांधा हुआ है। प्रियंका चोपड़ा अपने ओवरऑल लुक में काफी सुंदर लग रही हैं। एक्ट्रेस के इस आउटफिट को स्टाइलिश लॉ रोच ने स्टाइल किया।

निक जोनस, प्रियंका चोपड़ा
– फोटो : सोशल मीडिया

इन तस्वीरों के साथ प्रियंका चोपड़ा ने लिखा, ‘एक और खत्म हो गया। द मैट्रिक्स मूवी। री-एंटर द मैट्रिक्स 12.22.21।’ प्रियंका चोपड़ा की इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। महज चंद घंटों में एक्ट्रेस की इस तस्वीरों को लाखों लोगों ने लाइक किया है। इतना ही नहीं, फैंस भी तस्वीरों पर जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। लोगों का प्रियंका का ये लुक काफी पसंद आया है।

प्रियंका चोपड़ा फ्लोरल पैंट सूट
– फोटो : instagram/priyankachopra

बीते कुछ दिनों से प्रियंका चोपड़ा अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी लाइमलाइट में हैं। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपने नाम के आगे चोपड़ा और जोनस सरनेम हटा दिया था, जिसके बाद प्रियंका और निक जोनस की तलाक की अफवाह उठी। इतना ही नहीं, इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान भी प्रियंका चोपड़ा को निक जोनस की पत्नी के रूप में बुलाया गया, तो एक्ट्रेस ने सभी को फटकार लगाई। प्रियंका ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर कहा, ‘बहुत दिलचस्प है कि मैं अब तक की सबसे प्रतिष्ठित फिल्म फ्रेंचाइजी में से एक का प्रचार कर रही हूं, और मुझे अभी भी ‘ निक जोनस की पत्नी’ के रूप में संदर्भित किया जा रहा है।’

प्रियंका चोपड़ा
– फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा आखिरी बार ‘द व्हाइट टाइगर’ और ‘द स्काइ इज पिंक’ जैसी फिल्मों में नजर आई थीं। वह कई बड़े प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रह चुकी हैं और आने वाले समय में ‘मैट्रिक्स’ जैसी फिल्म में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में प्रियंका के साथ कीनू रीव्स, कैरी एनी मॉस, जेसिका हेनविक और नील पैट्रिक हैरिस जैसे कलाकार दिखाई देंगे।

 

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
%d bloggers like this: