Tech

Infinix ने 8,999 रुपये में लॉन्च किया यह स्मार्टफोन, 22 घंटे तक चलेगी बैटरी

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रदीप पाण्डेय
Updated Fri, 15 Apr 2022 02:31 PM IST

सार

4जी नेटवर्क पर फोन की बैटरी को लेकर 22 घंटे के टॉकटाइम का दावा किया गया है। Infinix Hot 11 2022 का मुकाबला Realme C31, Poco M3 और Redmi 10 जैसे फोन से होगा।

ख़बर सुनें

इनफिनिक्स इंडिया ने Infinix Hot 11 2022 को लॉन्च कर दिया है। नया फोन Infinix Hot 11 का अपग्रेडेड वर्जन है जिसे पिछले साल लॉन्च किया गया था। Infinix Hot 11 2022 में पंचहोल डिस्प्ले दी गई है और डुअल रियर कैमरा सेटअप है। Infinix Hot 11 2022 में Unisoc का ऑक्टाकोर प्रोसेसर है और साथ में 64 जीबी की स्टोरेज दी गई है। 4जी नेटवर्क पर फोन की बैटरी को लेकर 22 घंटे के टॉकटाइम का दावा किया गया है। Infinix Hot 11 2022 का मुकाबला Realme C31, Poco M3 और Redmi 10 जैसे फोन से होगा।

Infinix Hot 11 2022 की कीमत
Infinix Hot 11 2022 के 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 8,999 रुपये है। फोन को ऑरोरा ग्रीन, पोलर ब्लैक और सनसेट गोल्ड कलर में खरीदा जा सकेगा। इसकी बिक्री 22 अप्रैल से फ्लिपकार्ट से होगी। आपको बता दें कि यह लॉन्चिंग कीमत है। बाद में कीमत में इजाफा हो सकता है।

Infinix Hot 11 2022 की स्पेसिफिकेशन
Infinix Hot 11 2022 में एंड्रॉयड 11 आधारित 11 XOS 7.6 है। फोन में 6.7 इंच की फुल HD+ IPS डिस्प्ले है। फोन में Unisoc T610 प्रोसेसर है जिसके साथ 4 जीबी रैम और 64 जीबी की स्टोरेज का सपोर्ट है। फोन में दो रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 13 मेगापिक्सल का f/2.0 अपर्चर वाला और दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ है। सेल्फी के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Infinix Hot 11 2022 के साथ कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE, Wi-Fi 802.11 a/b/g/n, ब्लूटूथ v5.1, GPS/A-GPS, USB टाईप-सी पोर्ट और साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है। Infinix Hot 11 2022 में 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 10W की चार्जिंग का सपोर्ट है।

विस्तार

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
%d bloggers like this: